राहुल गाँधी की शिकायत के बाद कांग्रेसियों में आक्रोश, पुलिस कंट्रोल रूम का घेराव,उग्र आंदोलन की चेता वनी !
नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के खिलाफ दर्ज कराई गयी शिकायत के बाद अब कांग्रेसियों में नाराज़गी बढ़ती जा रही है। इसी को लेकर आक्रोशित कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पुलिस कंट्रोल रूम का घेराव कर दिया। जमकर नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया। मामला उज्जैन का है। बड़ी संख्या में कांग्रेस नेता और कार्यकर्ता लामबंद होकर पुलिस कंट्रोल रूम पहुंचे थे। जहां प्रदर्शन करते हुए शिकायत को पूरी तरह राजनीति से प्रेरित बताते हुए वापस लेने की मांग को लेकर पुलिस अधिकारियों को ज्ञापन सौंपा।
दरअसल राहुल गांधी के खिलाफ हाल ही में हुई शिकायतों और राजनीतिक सरगर्मी के बाद से कांग्रेस कार्यकर्ताओं का आक्रोश बढ़ता जा रहा है। इसी को लेकर उज्जैन पुलिस कंट्रोल रूम का घेराव किया। प्रदर्शनकारियों का आरोप है कि पूरे मामले में पुलिस और प्रशासन का रुख एकतरफा है और दबाव में आकर कार्रवाई की जा रही है।
इस दौरान तराना विधायक महेश परमार ने तल्ख तेवर दिखाते हुए प्रशासन को आड़े हाथों लिया। विधायक ने बताया की केंद्र और राज्य सरकार बदले की भावना से काम कर रही है। राहुल गांधी की बढ़ती लोकप्रियता से घबराकर इस तरह के हथकंडे अपनाए जा रहे हैं। जिसे कांग्रेस बर्दाश्त नहीं करेगी। उन्होंने चेतावनी दी कि अगर एकतरफा कार्रवाई का यह सिलसिला बंद नहीं हुआ तो कांग्रेस सड़क से लेकर सदन तक उग्र आंदोलन करेगी।
एक तरफ कांग्रेस कार्यकर्ता सड़क पर उतरकर विरोध दर्ज करा रहे हैं तो वहीं भाजपा भी पूरी तरह से हमलावर है। दोनों दलों के प्रदर्शन के बाद उज्जैन में सियासी पारा हाई दिखाई दे रहा है।-