Sagar -3 घंटे में भारी बारिश का अलर्ट, जानिए अगले तीन दिन कैसा रहेगा मौसम
सागर जिले में बीती रात हुई जोरदार बारिश करीब 3 इंच तक रिकार्ड की गई है मौसम विभाग के द्वारा अगले तीन घटे में एक बार फिर ऐसे ही जोरदार बारिश का अलर्ट सागर सहित छतरपुर, पन्ना, सतना, मैहर, दमोह, कटनी, टीकमगढ़, मुरैना, ग्वालियर के लिए जारी किया गया है जिसमें भारी बारिश के साथ अलग-अलग स्थानों पर बिजली गिरने की संभावना जताई गई है. साथी 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं भी चल सकती हैं इसके अलावा अगले तीन दिनों तक यह बारिश होने का सिलसिला भी जारी रहेगा इन अगले तीन दिनों में अच्छी बारिश होने का अनुमान लगाया गया है
मौसम विभाग के अनुसार उत्तर-पूर्वी मप्र के आसपास बना निम्न दबाव अगले 12 घंटे में कमजोर होकर लो-प्रेशर एरिया में बदल सकता है। इसके बाद यह दक्षिणी उत्तरप्रदेश और उत्तर मप्र होते हुए पश्चिम-उत्तर-पश्चिम की ओर बढ़ेगा। सिस्टम के सागर से दूर होने के साथ इसका सीधा प्रभाव कम होगा, लेकिन बारिश तुरंत थमने की संभावना नहीं है। निम्न दबाव के केंद्र से गुजर रही मानसून ट्रफ और उत्तर-पूर्वी अरब सागर-सौराष्ट्र से पश्चिम मप्र होते हुए उत्तर-पूर्वी मप्र तक बनी ट्रफ वातावरण में नमी और अस्थिरता बनाए रखेगी। इसलिए गुरुवार को भी जिले में बादल, रुक-रुककर हल्की से मध्यम बारिश और कहीं-कहीं तेज बौछार की संभावना है।
4 सितंबर के आसपास बादलों में कमी और धूप के अंतराल बढ़ने के आसार हैं।
बुधवार यानी 2 सितंबर तक इस सीजन के 72 दिन में शहर में कुल 684.2 मिमी बारिश हुई है। यह शहर की औसत सामान्य बारिश से 424.3 मिमी कम है। मौसम विभाग के रिकॉर्ड के अनुसार 10 अक्टूबर को मानसून की विदाई हो जाएगी। लिहाजा मानसून सीजन के महज 38 दिन शेष रह गए है। शहर की औसत सामान्य बारिश 1130.5 मिमी है। इस हिसाब से इन दिनों में जानकारों के अनुसार सीजन के अंतिम चरण में इतनी बारिश होने की संभावना कम है।