इंद्र देव ऐसे मेहरबान की पानी का सैलाब आ गया,हालात बिगड़े, जन जीवन बुरी तरह से अस्त-व्यस्त

 

इंद्रदेव फिर एक बार मेहरबान नज़र आ रहे हैं लेकिन झमाझम होने वाली बारिश ने अब हालात बिगाड़ दिए हैं। जगह-जगह जलभराव की स्थिति बन गयी है। एक तरफ जहां नदी-नाले उफान पर आ गए हैं। तो वहीं कई रास्तों पर पानी भरने से आवागमन प्रभावित हुआ। सामने आई ये तस्वीरें छतरपुर जिले की हैं। जहां खजुराहो में तेज बारिश के बाद कुछ ऐसा मंज़र नज़र आया। विश्व प्रसिद्ध मंदिरों की सीढ़ियों तक बरसात का पानी पहुंच गया।

 

 

 

जिससे पर्यटकों सुरक्षा को लेकर हिदायत दी गई। खजुराहो के दूल्हादेव घाट स्थित स्टॉप डैम के ऊपर से पानी बहने के कारण जटकारा मार्ग को बंद कर दिया गया। सड़क पर पानी के तेज बहाव से आवाजाही रुक गई। लगातार बारिश से जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हुआ। स्कूलों की छुट्टी घोषित करनी पड़ी।

बताया गया की वर्ल्ड हेरिटेज साइट दूल्हा देव मंदिर की सीढ़ियों तक बारिश और नदी का पानी पहुंच गया। जिससे पर्यटकों में असुरक्षा का माहौल देखने मिला।

जबकि रेलवे अंडरब्रिज में पानी भरने से आवागमन पूरी तरह प्रभावित हुआ। भियाताल-चंद्रनगर मार्ग पर भी पानी भरने से रास्ता बंद हो गया। लोगों को आवाजाही में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

 

 

 

 

 

खजुराहो के एयरपोर्ट रोड स्थित खुदड़ नदी भी भारी बारिश के बाद अपने शबाब में नज़र आई। नदी का जलस्तर बढ़ने से आसपास के इलाकों में खतरा बढ़ गया है। शहर के निचले इलाकों में हालात और भी खराब हैं। कई घरों में पानी घुस गया तो, गाड़ियां भी पानी में डूब गई। खजुराहो और आसपास के क्षत्रों में लगातार बारिश से जन जीवन बुरी तरह प्रभावित हुआ। जिससे प्रशासन ने कक्षा 12वीं तक के सभी स्कूलों में छुट्टी घोषित कर दी। वहीं प्रशासन की ओर से अलर्ट जारी करते हुए अपील की जा रही है की आवश्यक घरों से बाहर न निकलें। जलभराव वाले क्षेत्रों में जाने से भी बचें। अगर बारिश आगे भी जारी रहती है तो हालात और भी बिगड़ सकते हैं।------


By - sagar tv news
03-Sep-2026

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

बंडा जहरीली शराब कांड के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप! 39 पुलिसकर्मी लाइन अटैच, बड़े पैमाने पर तबादले
by sagar tv news , 21-Sep-2026
सागर में जहरीली शराब का कहर, 19 मौ तें, 112 मरीज भर्ती; 10 आरोपी गिरफ्तार | SAGAR TV NEWS |
by sagar tv news , 07-Sep-2026
Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.