नेशनल पार्क से लापता हो गई थी मादा चीता, कई टीमें जुटी थी तलाश में, रेडियो सिग्नल से ट्रैकिंग टीम ने खोजा
नेशनल पार्क से एक मादा चीता अचानक लापता हो गयी थी। जिसका कहीं कुछ पता नहीं चल पा रहा था। लेकिन आखिरकार वन विभाग की टीम को सफलता मिली है। जहां उसे ढूंढते हुए सफलतापूर्वक रेस्क्यू किया गया है। चीता को रेडियो सिग्नल से ट्रैकिंग टीम ने खोजा। दरअसल कूनो नेशनल पार्क से मादा चीता निर्वा लापता हो गयी थी। जिसकी तलाश की जा रही थी। शिवपुरी जिले में मिली निर्वा का वन विभाग और चीता ट्रैकर्स ने सुरक्षित तरीके से रेस्क्यू किया।
दरअसल दक्षिण अफ्रीका से भारत लाई गई मादा चीता निर्वा 20 अगस्त से अपने शावकों से अलग होने के बाद से लापता थी। निर्वा के कॉलर का सैटेलाइट सिस्टम खराब होने की वजह से ट्रैकिंग टीम उसकी लोकेशन ट्रेस नहीं कर पा रही थी। बताया जा रहा है की निर्वा की तलाश के लिए 50 से ज्यादा वनकर्मियों और चीता ट्रैकर्स की पांच टीमें लगातार सर्च ऑपरेशन चला रही थीं। इसी दौरान शिवपुरी जिले के पास चीते की मौजूदगी की सूचना मिली।
जिसके बाद टीम मौके पर पहुंची। रेडियो सिग्नल की मदद से निर्वा की लोकेशन का पता लगाया गया। इसके बाद वन विभाग की टीम ने निर्वा का सफलतापूर्वक रेस्क्यू किया गया। अब उसकी स्थिति पर वन विभाग की टीम नजर बनाए हुए है। निर्वा के रेस्क्यू के साथ ही कई दिनों से चल रही उसकी तलाश भी खत्म हो गई है। जिसके बाद वन विभाग के लोगों ने राहत की सांस ली है।