सागर से सतना का सफर होगा आधा! 4-लेन एक्सप्रेसवे से 73 KM घटेगी दूरी, 3-4 घंटे में पहुंचेंगे

 

सागर-सतना एक्सप्रेसवे बनाने अब डीपीआर बनकर तैयार हो चुकी है, नई रफ्तार देने वाले 9,850 करोड़ रुपए की अनुमानित लागत से बनने वाले इस 4-लेन एक्सप्रेसवे को मध्य प्रदेश सरकार की मंजूरी पहले ही मिल चुकी है। ऐसे में प्रोजेक्ट पर जल्द काम शुरू होने की उम्मीद बढ़ गई है।

प्रस्तावित एक्सप्रेसवे की कुल लंबाई करीब 227 किलोमीटर होगी। मौजूदा सड़क मार्ग से सागर और सतना के बीच सफर करीब 300 किलोमीटर का है। नए एक्सप्रेसवे के बनने के बाद यह दूरी लगभग 73 किलोमीटर तक कम हो जाएगी। फिलहाल सिंगल लेन सड़कों, भारी यातायात और स्थानीय ट्रैफिक के कारण सागर से सतना पहुंचने में करीब 7 से 8 घंटे लगते हैं। एक्सप्रेसवे बनने के बाद यही सफर घटकर लगभग 3 से 4 घंटे रह जाने की उम्मीद है।

 

 

यह प्रोजेक्ट सिर्फ सागर और सतना को जोड़ने तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि रीवा, प्रयागराज, मिर्जापुर और वाराणसी जैसे उत्तर भारत के प्रमुख शहरों तक पहुंच आसान करेगा। इससे भोपाल समेत पश्चिमी मध्य प्रदेश की कनेक्टिविटी भी मजबूत होगी।

 

 

एक्सप्रेसवे के आसपास इंडस्ट्रियल एरिया, लॉजिस्टिक हब, होटल, रेस्टोरेंट, रिजॉर्ट और रेजिडेंशियल प्रोजेक्ट्स के विकास की संभावनाएं बढ़ेंगी। वहीं किसानों के लिए फसल को बड़ी मंडियों तक पहुंचाना आसान होगा। माना जा रहा है कि यह एक्सप्रेसवे क्षेत्र की अर्थव्यवस्था, रोजगार और निवेश के लिए गेमचेंजर साबित हो सकता है।

 

 


By - Sagar tv news
03-Sep-2026

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

बंडा जहरीली शराब कांड के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप! 39 पुलिसकर्मी लाइन अटैच, बड़े पैमाने पर तबादले
by sagar tv news , 21-Sep-2026
सागर में जहरीली शराब का कहर, 19 मौ तें, 112 मरीज भर्ती; 10 आरोपी गिरफ्तार | SAGAR TV NEWS |
by sagar tv news , 07-Sep-2026
Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.