Sagar- बारिश में तिरपाल के सहारे अंतिम संस्कार, शर्म सार करती ये तस्वीरें, बस ध्यान देने वाली कोई नहीं !
विकास के कई वादे और दावे तो जोरों-शोरों से किये जाते हैं लेकिन हकीकत भी बयां हो ही जाती है। और बार-बार शमर्सार भी होना पड़ता है। ये तस्वीरें सागर जिले के शाहगढ़ क्षेत्र की हैं जहां बारिश के बीच तिरपाल के सहारे अंतिम संस्कार किया जा रहा है। क्योंकि गांव में शमसान घाट नहीं है। ग्रामीण ऐसे में अंतिम क्रियाएं करने को मजबूर हैं।
बताया जा रहा है की शाहगढ़ के ग्राम पंचायत बगरोही के रानीपुरा गांव में मुक्तिधाम की व्यवस्था न होने से बारिश के मौसम में लोगों को कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है। ग्रामीणों को बारिश के बीच तिरपाल लगाकर अंतिम संस्कार करने मजबूर होना पड़ा।
ग्रामीणों से मिली जानकारी के मुताबिक गांव में शमशान घाट की व्यवस्था के लिए कई बार आवेदन दिए जा चुके हैं। लेकिन अब तक समस्या का समाधान नहीं हुआ। रानीपुरा में अधिकांश आबादी हरिजन बस्ती की है। ग्रामीणों का आरोप है कि यहां मूलभूत सुविधाओं से जुड़ी समस्याओं के समाधान के लिए बार-बार धरना-प्रदर्शन और आंदोलन का सहारा लेना पड़ता है। पहले भी बिजली की समस्या, जलभराव और पानी की निकासी जैसी समस्याओं को लेकर आंदोलन किये गए जिसके बाद समस्याओं का समाधान हो सका। अब लोगों में शमशान घाट की समस्या को लेकर नाराजगी बढ़ती जा रही है।
ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है की रानीपुरा में शमशान घाट का निर्माण कराया जाए। जिससे बारिश के मौसम में अंतिम संस्कार के लिए परेशानी का सामना न करना पड़े।
------शाहगढ़ से सुनील तिवारी सागर टीवी न्यूज़।------