सागर- चारा काटते समय खेत में दिखा विशाल भारी भरकम अजगर, युवक के उड़े होश, फिर युवाओं ने किया रेस्क्यू
सागर जिले के जैसीनगर क्षेत्र के खजुरिया गांव में एक युवक अपने खेत में चारा काट रहा था। उसे ज़रा भी अंदाज़ा या भनक नहीं थी की ठीक उसी जगह पर एक विशाल और भारा भरकम अजगर सांप मौजूद है। जब युवक की नज़र उस पर पड़ी तो उसके होश उड़ गए। क्योंकि अजगर काफी विशाल था। उसने तत्काल अपने साथियों को इस बात की सूचना दी। जिसके बाद मौके पर देखते ही देखते भारी भीड़ जमा हो गयी।
बताया जा रहा है की सेमरा गोपालमन के खजुरिया गांव में युवाओं ने समझदारी दिखाते हुए सांप को एक प्लास्टिक के पाइप में डाल दिया। वहीं इसके बाद उसे सुरक्षित तरीके से पकड़ लिया। भारी भरकम अजगर होने की सूचना के बाद गांव के लोगों की भीड़ मौके पर पहुंच गयी। ये बात चर्चा का विषय भी बन गयी। इस दौरान कोई घटना नहीं हुई। युवक ने तुरंत वन विभाग की टीम को सूचना देते हुए सांप को उनके हवाले किया। जिसे सुरक्षित तरीके से जंगल में छोड़ दिया जायेगा।
जानकारी के मुताबिक खजुरिया गांव में सुशील पटेल नामक युवक अपने खेत में चारा काट रहा था। तभी ऊपर तरफ का चारा काटने के दौरान उसकी नज़र अजगर पर पड़ी। उसने बिना देर किये अपने साथियों को इस बात की सूचना दी। ये बात कई और भी लोगों को पता चली तो मौके पर भारी भीड़ जुट गयी। युवाओं ने पहले पास ही मौजूद एक प्लास्टिक के पाइप में अजगर को अंदर डाला।
इसके बाद सुरक्षित तरीके से रेस्क्यू करते हुए उसे पकड़ लिया। अजगर सांप विशाल और भारी भरकम होने के चलते मौके पर भीड़ जमा होती जा रही थी। सुशील पटेल ने वन विभाग को इस बात की सूचना दी। वहीं टीम के आने के बाद अजगर को वन विभाग के हवाले कर दिया। जिसे जंगल में छोड़ा जाएगा। गनीमत की बात ये है की इस दौरान कोई अप्रिय स्थिति नहीं बन पाई। युवाओं ने ही सुरक्षित रेस्क्यू कर लिया।