सागर- कंप्यूटर के नाम पर मार्केटिंग नेटवर्क का खेल, 15 से 30 हजार ठगने के आरोप, भविष्य से खिलवाड़ !

 

सागर जिले के कई क्षेत्रों में मार्केटिंग कंप्यूटर संस्था द्वारा छात्र-छात्राओं से पढ़ाई के नाम पर ठगी की गयी। कंप्यूटर शिक्षा के नाम पर नेटवर्क मार्केटिंग का काम कराया गया। इसके लिए किसी से पंद्रह हजार किसी से तीस हजार रूपये तक लिए गए। धोखाधड़ी की शिकायत करने के बावजूद भी कोई कार्यवाई नहीं की गयी। ये आरोप पीड़ित छात्र-छात्राओं ने लगाए हैं। उन्होंने भगवती मानव कल्याण संगठन के लोगों के साथ एसपी के नाम शिकायती ज्ञापन सौंपा है।

 


बताया गया की APLL नामक ये केंद्र सागर जिले के रहली, देवरी और गढ़ाकोटा में संचालित हो रहे हैं। ये कंप्यूटर परीक्षा केंद्र कई सालों से रहली के वार्ड नंबर 4 सागर रोड हजारी पेट्रोल पंप के सामने एक मकान में 2 साल संचालित हुआ। जो वर्तमान में वार्ड नंबर 13 गायत्री मंदिर के पास भवन में है। वहीं गढ़ाकोटा में पथरिया रोड पावर हाउस के सामने संचालित है जिसमें बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं ने दाखिला लिया। लेकिन कंप्यूटर की पढ़ाई के नाम पर उनसे रुपयों की ठगी की गयी। मार्केटिंग नेटवर्क का काम कराया गया। आरोप है की केंद्र संचालक मेघा दुबे द्वारा शिक्षा के नाम पर बच्चों से षड्यंत्र किया गया। उन्होंने बताया की पहले भी संगठन के माध्यम से रहली और गढ़ाकोटा थाने में आवेदन दिए थे।

 

 

शिकायत करने वाले छात्र-छात्राओं का आरोप है कि उन्हें कंप्यूटर प्रशिक्षण का आश्वासन देकर प्रवेश दिलाया। लेकिन बाद में कंपनी के उत्पादन बेचने और नए लोगों को जोड़ने का (चेंन सिस्टम) दबाव बनाया। विरोध करने और फीस वापस मांगने पर अभद्र व्यवहार किया गया। गढ़ाकोटा में संचालक मेघा दुबे और रहली में केंद्र संचालक वंदना राठौर की शिकायत पहले भी की गयी थी। लेकिन अब तक कोई ठोस कार्यवाई नहीं की गयी है। आरोप है की किसी छात्र-छात्रा से 15 हजार किसी से 30 हजार रूपये तक अलग-अलग माध्यमों से लिए गए हैं।

 

 

एसपी को दिए गए आवेदन में मांग की गयी की APLL Marketing Company और उससे जुड़े जिम्मेदार व्यक्तियों की भूमिका की निष्पक्ष जांच कराई जाए। लोगों से लिए गए नकद और ऑनलाइन भुगतान का पूरा रिकॉर्ड जांचा जाए। साथ ही दस्तावेजों समेत अन्य जांचें भी की जाएं।

 

 


By - Sagar tv news
04-Sep-2026

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

बंडा जहरीली शराब कांड के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप! 39 पुलिसकर्मी लाइन अटैच, बड़े पैमाने पर तबादले
by sagar tv news , 21-Sep-2026
सागर में जहरीली शराब का कहर, 19 मौ तें, 112 मरीज भर्ती; 10 आरोपी गिरफ्तार | SAGAR TV NEWS |
by sagar tv news , 07-Sep-2026
Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.