पुलिसकर्मी पत्नी को निपटाकर भाग गया था पति, पुलिस एक साल बाद महाराष्ट्र से दबोच लाई
महिला पुलिसकर्मी का अपने पति से ऐसा विवाद हुआ था की पति ने गुस्से में आकर ताबड़तोड़ बेसबॉल के डंडे उस पर बरसा दिये। उसका मर्डर कर आरोपी फरार हो गया था। जिसे पुलिस एक साल बाद गिरफ्तार कर पाई है। आरोपी लगातार अपना ठिकाना बदलता रहा लेकिन एमपी की सीधी जिले की पुलिस ने लगातार पीछा कर उसे महाराष्ट्र से दबोच लिया।
सीधी में एक साल पहले हुए महिला पुलिसकर्मी सविता साकेत के मर्डर के मामले में पुलिस ने बड़ा खुलासा करते हुए उसके पति वीरेंद्र साकेत को गिरफ्तार किया। पुलिस के मुताबिक पति-पत्नी के बीच चल रहे विवाद के दौरान आरोपी ने आवेश में आकर बेसबॉल से हमला कर सविता का मर्डर किया था। जिसके बाद से वह फरार था और अपना ठिकाना बदलता रहा। लेकिन पुलिस ने भी हार नहीं मानी। महाराष्ट्र में गुप्त निगरानी के बाद उसे पकड़ लिया गया।
दरअसल यह मामला 15 सितंबर 2025 की रात का है। जहां सीधी पुलिस लाइन परिसर में पदस्थ महिला पुलिसकर्मी सविता साकेत का मर्डर हुआ था। जिससे पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया था। मामला पुलिस के लिए चुनौती था। जांच में सामने आया की पति-पत्नी में लंबे समय से पारिवारिक विवाद चल रहा था। जो इतना बढ़ा की पति ने बेसबॉल से सविता पर ताबड़तोड़ हमले कर उसकी जान ले ली थी। इसके बाद से आरोपी फरार था।
एसपी संतोष कोरी ने बताया की आरोपी को पकड़ने लगातार प्रयास किए गए। सीधी पुलिस की टीमों ने मध्यप्रदेश के अलावा पश्चिम बंगाल, कोलकाता और गुजरात तक संभावित ठिकानों पर दबिश दी। लेकिन वह हर बार पुलिस को चकमा देता रहा। अपने ठिकाने और काम बदलता रहा। जब पुलिस को विश्वसनीय सूचना मिली तो टीम महाराष्ट्र पहुंची। वहां मालूम हुआ की वीरेंद्र अपनी पहचान छिपाकर राजगढ़ जिले के औद्योगिक क्षेत्र में ड्राइवर का काम कर रहा है। उसक तक पहुंचने पुलिस ने गोपनीय रणनीति अपनाई। निगरानी कर पंचर दुकान के आसपास गतिविधियों पर नज़र रखी। दुकान पर पहुंचते ही उसे दबोच लिया। फिलहाल पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है। एसपी ने टीम को 10 हजार के नगद पुरुस्कार से सम्मानित करने की घोषणा की।