विधायक को आया गुस्सा, अधिकारी से बोले तोप वापिस नहीं आई तो जनता आपके कपड़े फाड़ देगी ! | SAGAR TV NEWS
किले से करीब तीन टन भारी भरकम और अष्टधातु से बनी हुई तोप चोरी हो गयी थी। इस मामले में प्रदर्शन किया जा रहा है वहीं विधायक ने पुरातत्व विभाग के अधिकारी को सख्त लहज़े में फोन पर हिदायत दे डाली। उन्होंने कहा की अगर तोप वापस नहीं आई तो जनता आपके कपड़े फाड़ देगी। दरअसल शिवपुरी जिले के नरवर में मौजूद किले से ऐतिहासिक तोप चोरी हुई थी। जिसको लेकर धरना-प्रदर्शन किया जा रहा है।
इसी दौरान पोहरी विधायक कैलाश कुशवाहा ने पुरातत्व विभाग के अधिकारी से फोन पर बात की। विधायक ने सख्त लहजे में कहा की अगर नरवर की चोरी हुई तोप वापस नहीं आई। तो नरवर की जनता आपके कपड़े फाड़ देगी। विधायक की इस तीखी टिप्पणी के बाद धरना स्थल पर उत्साह भी देखने मिला और आक्रोश भी। उन्होंने कहा कि नरवर की ऐतिहासिक धरोहर को वापस लाने के लिए आंदोलन को और तेज किया जाएगा।
बताया गया की नरवर के किले से चोरों ने 400 साल पुरानी तकरीबन तीन टन तोप जो अष्टधातु से बनी हुई थी। उसे किले से चोरी कर लिया था l मामले में पुलिस ने कार्यवाई करते हुए राजस्थान से गाड़ी को जप्त कर लिया। साथ ही कुछ आरोपियों को भी गिरफ्तार किया। लेकिन तोप अब तक बरामद नहीं हो पाई है इसी को लेकर नरवर के लोग आंदोलन कर रहे हैं जिसमें शामिल होने विधायक कैलाश कुशवाहा नरवर पहुंचे थे तभी उन्होंने अधिकारी को नसीहत दे डाली l