सागर-छतरपुर नेशनल हाईवे को लेकर चौंकाने वाली बात, अचानक धंस गया सड़क का हिस्सा, सुरक्षा पर सवाल !
सागर-छतरपुर नेशनल हाईवे को लेकर एक चौंकाने वाली बात सामने आई है। बारिश के मौसम के बीच नव निर्मित सड़क क्षतिग्रस्त हो गयी है। एक हिस्सा धंसने की वजह से मलवा बिखर गया। जो काफी चिंताजनक है। ये स्थिति तब ये जब फोरलेन पूरी तरह से शुरू भी नहीं हुआ है। मामला सागर जिले के शाहगढ़ क्षेत्र से सामने आया है। जहां पठानबली घाटी के पास नव निर्मित सड़क का एक हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया है। अब यहां से गुजरने वाले राहगीरों को लेकर कई गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं। जब पहली बारिश में ये हाल है तो आने वाले समय में क्या होगा। घटनाक्रम के बाद अब इसे दुरुस्त करने का काम भी शुरू कर दिया गया है।
बता दें की लंबे समय से सागर-छतरपुर राष्ट्रीय राजमार्ग फोरलेन का निर्माण कार्य किया जा रहा है। स्थानीय लोगों की माने तो शाहगढ़ के पठानबली घाटी के आगे पानी की खदान के पास फोरलेन का एक हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। फोरलेन अभी पूरी तरह से यातायात के लिए शुरू भी नहीं हुआ है और उसका एक हिस्सा धंस गया या यूं कहें की टूट गया है। जिससे इस मार्ग से गुजरने वाले वाहन चालकों और आमजन में सुरक्षा को लेकर सवाल उठ रहे हैं लोगों का कहना है की अगर निर्माण के तुरंत बाद ही सड़क की यह हालत है। तो भविष्य में भारी बारिश और भारी वाहनों का दबाव यह सड़क कैसे झेल पाएगी।
क्षेत्रवासियों ने प्रशासन और NHAI से मांग की है की पूरे निर्माण कार्य की गुणवत्ता की तकनीकी जांच कराई जाए। जहां-जहां पर भी कमी है। संबंधित निर्माण एजेंसी से उसे मानक अनुसार ठीक कराया जाए। लोगों ने राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण और संबंधित निर्माण एजेंसी से सड़क की गुणवत्ता की जांच कर मरम्मत कराने की मांग की ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाएं न हों।-