4 से 5 हजार कार्यकर्ताओं के जोरदार स्वागत करने से चर्चाओं में पूर्व गृहमंत्री, क्या हैं इसके राजनैतिक मायने

 

मध्यप्रदेश के पूर्व गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा एक बार फिर से चर्चाओं में आ गए हैं। चर्चा इस बार उनके किसी बयान की नहीं हो रही है बल्कि उनके दतिया पहुंचने के बाद हुए स्वागत की हो रही है। उनके समर्थकों में जमकर उत्साह देखने को मिला। दतिया पहुंचते ही नरोत्तम मिश्रा का गर्मजोशी से स्वागत किया गया। दावा किया गया की इस दौरान करीब चार से पांच हजार लोग पहुंचे थे। एक तरफ जहां समर्थकों ने नारेबाजी की, तो वहीं पूर्व गृहमंत्री ने भी श्री कृष्ण जन्माष्टमी के मौके पर भगवान श्री कृष्ण के जयकारे लगाए। इस दौरान जमकर उत्साह देखने को मिला।

 

 

 

 

बताया गया की नरोत्तम मिश्रा के कृपा निवास पर बड़ी संख्या में समर्थक और कार्यकर्ता पहुंचे थे। लंबे समय बाद दतिया में उनके समर्थन में उमड़ा यह जनसैलाब चर्चा का विषय बना हुआ है। दरअसल जब नरोत्तम मिश्रा अपने निवास पर पहुंचे तो वहां पहले से ही बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद थे। दावा है की करीब 4 से 5 हजार कार्यकर्ताओं के पहुंचने से कृपा निवास पर समर्थकों की भारी भीड़ दिखाई दी। कार्यकर्ताओं में अपने नेता के स्वागत को लेकर खासा उत्साह नजर आ रहा था। इस दौरान डॉ. नरोत्तम मिश्रा ने भी भगवान श्रीकृष्ण के जयकारे लगाए और कार्यकर्ताओं का अभिवादन स्वीकार किया।

 

 

 

 

 

दतिया पहुंचने पर डॉ. नरोत्तम मिश्रा के निवास पर जिस तरह से कार्यकर्ताओं का हुजूम उमड़ा। उसने उनके समर्थकों के बीच उनकी पकड़ और लोकप्रियता को एक बार फिर सामने ला दिया है। खैर इसके क्या राजनैतिक मायने हो सकते हैं ये फिलहाल कहना मुश्किल है। लेकिन जिस तरह से लोग उनके निवास पर पहुंचे और स्वागत किया वह राजनैतिक गलियारों में भी चर्चा का विषय बना हुआ है।------


By - sagar tv news
05-Sep-2026

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

बंडा जहरीली शराब कांड के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप! 39 पुलिसकर्मी लाइन अटैच, बड़े पैमाने पर तबादले
by sagar tv news , 21-Sep-2026
सागर में जहरीली शराब का कहर, 19 मौ तें, 112 मरीज भर्ती; 10 आरोपी गिरफ्तार | SAGAR TV NEWS |
by sagar tv news , 07-Sep-2026
Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.