कृष्ण जन्माष्टमी मनाकर लौट रही सास-बहु समेत तीन महिलाओं को कंटेनर ने मारी टक्कर, तीनों नहीं बची
कृष्ण जन्माष्टमी मनाकर मंदिर से लौट रही सास बहु समेत तीन महिलाएं नेशनल हाईवे पर दर्दनाक हादसे का शिकार हो गयी। उन्हें कंटेनर ने ऐसा कुचला की तीनों की बुरी तरह जान चली गयी। इसके बाद बेकाबू कंटेनर दुकानों में जा घुसा। मौके पर मौजूद लोगों ने चालक को दबोच लिया और पुलिस के हवाले किया। दिल दहला देने वाले घटना मुरैना जिले के नेशनल हाईवे 44 स्थित घिरौना मंदिर के पास देर रात हुई।
बताया जा रहा है की कृष्ण जन्माष्टमी मनाने के बाद घर लौट रही महिलाएं हाईवे किनारे पैदल जा रही थीं। तभी दिल्ली तरफ जा रहे तेज रफ्तार कंटेनर ने घिरौना मंदिर के पास पीछे से टक्कर मार दी। हादसा इतना जबरदस्त था की एक महिला ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गईं। जिन्हे इलाज के लिए जिला अस्पताल ले जाया गया। लेकिन इलाज के दोनों उनकी भी जान चली गयी। मृतकों में दो महिलाएं आपस में सास-बहू बताई जा रही हैं। टक्कर मारने के कंटेनटर अनियंत्रित हो गया और हाईवे किनारे बनी दुकानों में जा घुसा। जिससे दुकानें भी क्षतिग्रस्त हो गईं। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही सिविल लाइन थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने कंटेनर समेत चालक को पकड़ लिया। वहीं तीनों महिलाओं की डेड बॉडी को पोस्टमार्टम के लिए भेजा था।
मृत महिलाओं की पहचान सिविल लाइन थाना क्षेत्र के हरफूल का पुरा निवासी कमला कुशवाहा, उम्र 50 वर्ष, कमला कुशवाहा उम्र 50 साल और पूनम कुशवाहा उम्र 28 साल के रूप में हुई। कमला कुशवाह और पूनम कुशवाह आपस में सास बहू बताई जा रही है।
सिविल लाइन थाना प्रभारी उदयभान सिंह यादव ने बताया मामले की जांच की जा रही है।-