दो दोस्त एक ही युवती से कर बैठे प्यार, इसी से नाराज़ दोस्त बन गया का तिल, शराब पिलाकर किया म र्डर !
शराब पिलाने के बाद दोस्त ने ही दोस्त का मर्डर कर दिया। इसके बाद डेड बॉडी को नाले में फेंक दिया। वारदात को अंजाम देने की वजह काफी चौंकाने वाली है। एक ही युवती के प्यार में दोनों पड़े हुए थे। बस यही बात जान की दुश्मन बन गयी। इसके बाद मर्डर किया गया। मामले का खुलासा रीवा जिले की चोरहटा थाना पुलिस ने किया है। बताया गया की दुआरी गांव में बीते महीने 28 अगस्त को मोहम्मद इसरार की बॉडी मिली थी। मर्डर कांड मामले में उसके दोस्त आशीष कोल को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने बताया की दोनों दोस्त एक ही युवती से प्रेम करते थे। इसी बात को लेकर उनके बीच विवाद चल रहा था जो आखिरकार मर्डर की वजह बना।
एडिशनल एसपी भावना मरावी के मुअतबिक पुलिस ने कॉल डिटेल, मोबाइल लोकेशन और अन्य तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर जांच को आगे बढ़ाया। जिसमें सामने आया कि वारदात से पहले आरोपी आशीष ने इसरार को शराब पिलाई थी। इसके बाद दोनों के बीच विवाद हुआ और आशीष ने धारदार हथियार से हमला कर इसरार का मर्डर कर दिया। इसके बाद बॉडी को दुआरी गांव में नहर के पास नाले में फेंक दिया था। 30 साल का मोहम्मद इसरार दुआरी पिपरहा गांव का रहने वाला था। वह 26 अगस्त से लापता था। दो दिन बाद 28 अगस्त को उसकी बॉडी नाले के पास मिली थी। जिसके गले और शरीर पर धारदार हथियार से किए गए हमले के निशान थे।
मामले में परिजनों और ग्रामीणों ने चक्काजाम भी किया था। जहां पुलिस ने कुछ संदिग्धों को लेकर पूछताछ की थी। मृतक के मोबाइल,कॉल डिटेल और अन्य तकनीकी साक्ष्यों को खंगालने पर पुलिस आरोपी आशीष कोल तक पहुंची। पूछताछ में दोनों दोस्तों के एक ही युवती से प्रेम संबंध की बात सामने आई। जिसने खूनी रूप ले लिया। आरोपी को जेल भेजा गया है। आगे की कार्यवाई जारी है।