सागर- जन्माष्टमी से सिंधी समाज की अनूठी पहल, अब हर दिन आवारा गोवंश को खिलाएंगे चारा | SAGAR TV NEWS
सागर जिले के बीना में जन्माष्टमी पर्व उत्साह के साथ तो मनाया ही गया। वहीं सिंधी समाज ने जिस पहल की शुरुआत की है उसकी जमकर सराहना की जा रही है। दरअसल समाज के लोगों ने तय किया है की नगर में आवारा घूमने वाले मवेशियों को एक दिन नहीं बल्कि हर रोज चारा खिलाया जाएगा। युवाओं ने इस सेवा को सिर्फ पर्व तक ही सीमित न रखते हुए नियमित रूप से जारी रखने का संकल्प लिया गया है। बीना में सिंधी समाज ने गौसेवा की नई पहल शुरू की है। पहले दिन बीना विधायक निर्मला सप्रे भी गौसेवा करने पहुंची। उन्होंने गौवंश को चारा खिलाया।
बताया जा रहा है की जन्माष्टमी के मौके पर बीना में सिंधी समाज के युवाओं ने आवारा गोवंश की सेवा का संकल्प लिया। महाराज स्वामी विष्णु शर्मा सोनू महाराज के तत्वावधान और सिंधी समाज अध्यक्ष संतोष कुमार वाधवानी के सानिध्य में सेवा की शुरुआत हुई। पहले दिन विधायक निर्मला सप्रे भी गौसेवा में शामिल हुईं और गोवंश को चारा खिलाया। बताया गया की समाज की ओर से अब हर दिन सुबह 8 से 9 बजे तक नगर में घूमने वाले गोवंश को चारा खिलाया जाएगा। समाज के लोगों का कहना है की जब तक गोवंश के लिए स्थायी व्यवस्था नहीं होती। तब तक यह सेवा लगातार जारी रहेगी। जन्माष्टमी पर शुरू हुई इस पहल में बड़ी संख्या में समाज के युवाओं और सदस्यों ने सहभागिता की।