सागर- किसान नेता का सड़क के गड्ढे में बैठकर और लेटकर अनोखा प्रद र्शन, सड़क की बदहाली को दिखाया
सागर जिले के बीना क्षेत्र में किया गया अनोखा प्रदर्शन चर्चाओं में बना हुआ है। बीना-आगासौद-मुंगावली मार्ग की बदहाली को लेकर पूर्व जनपद अध्यक्ष इंदर सिंह ठाकुर ने अनोखे अंदाज में विरोध प्रदर्शन किया। उन्होंने गड्ढे में बैठकर और लेटकर विरोध दर्ज कराया। इस दौरान सड़क की बदहाली को दिखाया गया। कहा गया की इस रास्ते से कई वाहन निकलते हैं कई सारे लोगों का आना-जाना होता है बारिश में ये सड़क खस्ताहाल हो गयी है जगह-जगह बड़े-बड़े गड्ढे हो गए हैं लेकिन इस ओर ज़रा भी ध्यान नहीं दिया जा रहा है। ऐसे में हर समय हादसे का अंदेशा बना रहता है। यहां से बच्चों,स्कूली बच्चियों और अन्य लोगों को निकलना होता है लेकिन बारिश के दौरान काफी समस्याओं का सामना करना पड़ता है। इसी को लेकर इन्दर सिंह ठाकुर अपने समर्थकों के साथ मौके पर पहुंचे और खुद गड्ढे में बैठकर प्रदर्शन करने लगे। उन्होंने सड़क की बदहाली पर जिम्मेदारों का ध्यान आकर्षित किया।
इस दौरान बताया गया की इस मार्ग से रिफाइनरी और जेपी पावर प्लांट से जुड़े टैंकर और भारी वाहन बड़ी संख्या में गुजरते हैं। जिससे सड़क जगह-जगह जर्जर हो गई है। पानी भरने के बाद गड्ढों की गहराई दिखाई नहीं देने से हादसे का खतरा भी बना हुआ है। इंदर सिंह ठाकुर ने चेतावनी दी कि जल्द सड़क की मरम्मत शुरू नहीं हुई तो जनता के साथ बड़ा जनआंदोलन किया जाएगा। उन्होंने तहसीलदार अंबर पंथी से फोन पर चर्चा और कार्रवाई के आश्वासन के बाद प्रदर्शन समाप्त किया गया।