Sagar -जहरीली शराब से उजड़ गई 11 परिवार, कांग्रेस ने सरकार पर साधा निशान क्या बोले पूर्व मंत्री सुनिए
सागर जिले के बंडा में जहरीली शराब पीने की वजह से 11 लोगों की मौत होने के बाद पूरे इलाके में हाहाकार मच गया है प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारियों से लेकर अल अमला मौके पर पहुंच गया है इन मोटो के बाद विपक्ष भी सरकार पर हमलावर हो गया है पूर्व मंत्री हर्ष यादव मैं इसे शर्मनाक घटना बताया है
उन्होंने कहा कि पिछले 20 वर्षों से मैं अवैध शराब और नशे के बढ़ते कारोबार के खिलाफ लगातार आवाज उठाता रहा हूँ। समय-समय पर प्रशासन और सरकार को इस गंभीर समस्या से अवगत कराते हुए कार्रवाई की मांग करता रहा हूँ। लेकिन इसके बावजूद अवैध शराब का कारोबार आज भी बेखौफ जारी है, तो यह शासन-प्रशासन की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े करता है।
आज सागर जिले को झकझोर देने वाली बेहद दुखद खबर सामने आई है। बंडा विधानसभा क्षेत्र के शाहगढ़ के बरा पुलिस चौकी क्षेत्र में जहरीली शराब पीने से 11 लोगों की मौत होने की खबर हृदयविदारक है। कई परिवारों ने अपने अपनों को खो दिया—इन परिवारों का दर्द शब्दों में बयां नहीं किया जा सकता।
यह महज एक हादसा नहीं है। यह अवैध शराब के पूरे नेटवर्क, उसकी सप्लाई और उसे रोकने वाली व्यवस्था की गंभीर विफलता का सवाल है।
यदि अवैध शराब का कारोबार किसी भी स्तर पर राजनीतिक या प्रशासनिक संरक्षण में फल-फूल रहा है, तो इसकी निष्पक्ष और उच्चस्तरीय जांच होनी चाहिए। दोषी चाहे कितना भी प्रभावशाली क्यों न हो, उसके खिलाफ कठोर कार्रवाई होना आवश्यक है।