Sagar -जहरीली शराब मामले को मुख्यमंत्री ने लिया संज्ञान, बोले दोषियों पर होगी कठोर कार्रवाई
सागर जिले के बंडा में जहरीली शराब पीने की वजह से 11 मौत होने की वजह से हड़कंप मच गया है सागर में हुए जहरीली शराब कांड से पूरा प्रदेश हिल कर रह गया है, अब इस मामले में मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने भी संज्ञान लिया है उन्होंने मीडिया से बातचीत में कहा कि सागर में जो घटना हुई है इसको लेकर उन्होंने प्रभारी मंत्री से बात की है और इसमें जो भी दोषी है उन पर कठोर कार्रवाई की जाएगी सरकार इस तरह की लापरवाही बिल्कुल बर्दाश्त नहीं करेगी
बता दे की सागर से करीब 30 किलोमीटर दूर बंडा इलाके में आधा दर्जन गांवों में पिछले दो दिन से मौत का खौफ दिखाई दे रहा है, इतना ही नहीं जिसको भी उल्टी दस्त सहित अन्य तरह की समस्याएं हो रही हैं उनके परिवार में हड़कंप का माहौल है क्योंकि यहां पर शराब पीने की वजह से 11 लोगों की मौत हो चुकी है अवैध जहरीली शराब से 11परिवार उजड़ गए हैं इस घटना के सामने आते ही प्रशासन शासन और विपक्ष लगातार नजर बनाए हुए हैं इधर बढ़ता मौत का आंकड़ा और बीमार लोगों की संख्या हर किसी को सहर ने पर मजबूर कर रही है इस क्षेत्र में 6 से अधिक शराब दुकानों को सील कर दिया गया है उनकी सैंपलिंग की जा रही है और जांच की जा रही है