Sagar-Banda ज़हरीली शराब मामला में अब तक इतने लोगो गवाई जान !
बंडा में जहरीली शराब पीने से हुई मौत का आंकड़ा लगातार बढ़ता जा रहा है। जहाँ सुबह 9 बजे तक 6 लोग 11 बजे तक 9 लोग और 12 बजे तक 10 लोगो की मौत की आधिकारिक पुष्टि हो गयी है वही विश्वनिये सूत्रों की माने तो सवा 12 बजे तक ये आकड़ा करीब करीब 11 हो गया था। हालांकि 11 मौत को लेकर खबर लिखे जाने तक कोई भी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। वही बात करे शराब पिने से बीमार हुए लोगो की वो बंडा सिविल अस्पातल, बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज, जिला अस्पताल सहित निजी अस्पतालों में लोगो का इलाज चल रहा है। कई भर्ती मरीजों की हालत अब भी गंभीर बनी हुई है। जिनका इलाज चल रहा है उनकी संख्या भी 30 से 40 बताई जा रही है
बता दे की सागर जिले के बंडा में अवैध रूप से बेचे जाने वाली शराब को घूघर, नौराज, बराज समेत चार गांवों के लोगो ने पी थी। शनिवार रात शराब पीने के बाद अचानक लोगों की तबीयत बिगड़ने लगी। कई लोगों को गंभीर हालत में अस्पताल पहुंचाया गया। ऐसे ही सागर के एक निजी अस्पताल में देर रात एक बंडा के व्यक्ति को भर्ती कराया गया था जहाँ उसकी मौत हो गयी थी। विधायक वीरेंद्र लोधी ने इस बात का जिक्र प्रशासन से भी किया।
अब हादसे के बाद प्रशासन भी हरकत में आया। सागर कमिश्नर, आईजी, कलेक्टर और एसपी ने प्रभावित गांवों का दौरा कर हालात का जायजा लिया और पीड़ित परिवारों से मुलाकात की। जहाँ एक तरफ विपक्ष हमलावर है वही दूसरी तरफ मुख्यमंत्री मोहन यादव ने घटना के बाद दुःख जताते हुए इसे दुर्भाग्यपूर्ण बताया है। साथ ही कहा है की प्रभारी मंत्री एवं अधिकारियों को तत्काल जांच कर दोषियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। इस मामले में किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा।
फिलहाल इस हादसे के बाद पूरे इलाके में मातम और दहशत का माहौल है। प्रशासन के सामने सबसे बड़ी चुनौती जहां गंभीर मरीजों की जान बचाने की है, वहीं अब यह पता लगाना भी जरूरी है कि आखिर जहरीली शराब गांवों तक कैसे पहुंची और इसके पीछे कौन-कौन लोग हैं। इस घटना के बाद जिले में अवैध शराब के कारोबार की भी पोल खोल दी है और कानून व्यवस्था पर भी सवाल खड़े हो रहे है