Sagar - शराब मामले में 11 में से 8 मृतक लोधी समाज के, जानिए कौन कहां से है
सागर में रविवार को जहरीली शराब पीने की वजह से तांडव देखने को मिला है अभी तक 11 लोगों के मौत की पुष्टि हो चुकी है जबकि तीन दर्जन से अधिक जिंदगी और मौत की संघर्ष कर रहे हैं अब तक मृतकों को लेकर जो जानकारी सामने आई है उसमें आठ लोग लोधी समाज के हैं एक अहिरवार एक दांगी और एक राय समाज से है इधर इस घटना के सामने आने के बाद से ही हड़कंप मचा हुआ है कांग्रेस की नेता पिछले 3 घंटे से चक्का जाम किए हुए हैं लेकिन 11 लोगों की कथित जहरीली शराब पीने से मौत हुई है उनके नाम और पता सामने आ गए हैं
गूगरा खुर्द निवासी गोलू उर्फ चमन लोधी पिता साहब सिंह, गूगरा खुर्द उजयार सिंह पिता विजय सिंह लोधी, नौराज निवासी दिग्विजय पिता देवेंद्र लोधी, नौराज के ही करतार सिंह पिता जोधन लोधी, पाटन गांव थाना विनायका के रोशन लोधी पिता जगन्नाथ लोधी, नौराज के राजेंद्र पिता मूरत लोधी, चौका निवासी हरनाम पिता घनश्याम राय, उत्तम नत्थू नायक ग्राम दलपतपुर निवासी हैं, ग्राम बमूरा निवासी सुमेर सिंह दांगी पिता पूरन बमूरा के ही राजकुमार लोधी पिता नन्नई लोधी है तो वही लिधौरा निवासी सुरेंद्र अहिरवार पिता शुखलाल अहिरवार है.
जिन गांवों में शराब पीने से लोगों की मौत हुई है वहां पर मातम पसरा हुआ है पीड़ित परिवार के लोगों से मुलाकात कर रहे हैं इन गांव में जिन लोगों ने पिछली दो-तीन दिन में शराब पी है घर-घर जाकर उनकी स्क्रीनिंग की जा रही है जिसमें इस तरह की सिम्टम्स मिल रहे हैं उनको अस्पताल में भर्ती कराया जा रहा है