Sagar -जहरीली शराब मामले में 3 घंटे से चक्का जाम, भोपाल से सागर पहुंच रहे कांग्रेस के बड़े नेता
सागर जिले की बंडा में जहरीली शराब पीने से लगभग 12 लोगों की मौत हो चुकी है इसके बाद आधा दर्जन गांवों में हाहाकार मच गया है वही मामला सामने आने के बाद से ही पीड़ित परिवार और कांग्रेस की नेता बड़ा चौराहे पर चक्का जाम लगाए हुए हैं खबर लेकर जाने तक ढाई घंटे से चक्का जाम जारी था जिसमें पूर्व विधायक लोधी नारायण प्रजापति सहित अनेक कांग्रेसी नेता शामिल है वहीं 4:00 बजे तक मध्य प्रदेश विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंगार भी बंडा पहुंच रहे हैं,
विपक्ष के सक्रिय होते ही पुलिस प्रशासन भी सुरक्षा की दृष्टि से मुस्तैद हो गया है पूरा इलाका छावनी बन गया है. यहां बंडा अनुविभाग के अलावा सागर और आसपास के थाना क्षेत्र की पुलिस फोर्स भी बड़ी संख्या में बंडा पहुंच गई है
पीड़ित परिवार और कांग्रेसियों के द्वारा अवैध शराब बेचने वाली और इनका संरक्षण देने वाली दोषियों पर कार्रवाई करने की मांग की जा रही है परिवार को आर्थिक सहायता करने की मांग की जा रही है इस पूरे मामले में अपने पक्ष जांच की जाए, इधर कलेक्टर प्रतिभा पाल एसपी अनुराग सुजानिया सहित प्रशासनिक अमला सुबह से ही यहां पर डटा हुआ है