Sagar -जहरीली शराब से 12 नहीं 20 प्लस परिवार उजड़ गए, सरकार आंकड़े छुपा रही - सिंघार
सागर जिले में जहरीली शराब पीने की वजह से हाहाकार मचा हुआ है यहां के 18 गांव में दहशत का माहौल है इधर मौत के आंकड़ों की संख्या बढ़ती जा रही है प्रशासन के द्वारा भी 11 जान जाने की पुष्टि की गई, जबकि यह संख्या 14 से अधिक बताई जा रही है जहरीली शराब पीने की वजह से हुई मौत के मामले में विपक्ष भी सरकार पर हमलावर है विधानसभा नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंगार बीती शाम सागर पहुंचे जहां उन्होंने पीड़ित परिवारों से मुलाकात की और उनको मिलकर ढांढस बंधाया उन्होंने कहा कि सरकार क्या इतनी आसंवेदनशील हो गई है ठेकेदारों और अधिकारियों को पैसे कमाने कुछ भी कर रही है
उन्होंने कांग्रेस की तरफ से हर मृतक पीड़ित परिवार को ₹50000 देने की घोषणा की साथ ही सरकार से उचित मुआवजा दिए जाने की मांग की उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि जहरीली शराब पीने की वजह से 20 से अधिक परिवार में मृत्यु हुई है लेकिन सरकार मौत के आंकड़े छुपा रही है