Sagar - नकली शराब मामले में सरपंच और लाइसेंसी ठेकेदार सिद्धार्थ कुशवाहा सहित 30 लोगों पर मामला दर्ज
सागर जिले के आधा दर्जन गांवों में मिलावट वाली नकली शराब पीने की वजह से कई परिवार उजड़ गए हैं ज्यादा मुनाफा कमाने के लालच में मेथेनॉल केमिकल वाली शराब को बेचा गया है इसमें पीड़ितों के अनुसार किसी ने ढाबा से किसी ने गांव की गलियों में बिकने वाली तो किसी ने कलारी पर जाकर यह शराब खरीदी थी पुलिस के द्वारा सागर गोल्ड और बॉम्बे व्हिस्की नाम के दो ब्रांड में जहरीली शराब पाए जाने की बात सामने आई है और इसको लेकर अब तक दो थानों में लगभग 30 लोगों पर मामला दर्ज किया गया है जिसमें लाइसेंसी ठेकेदार से लेकर अवैध शराब बेचने वाले सरपंच तक शामिल है
बंडा थाने में दर्ज FIR के अनुसार, फरियादी अनूप सिंह लोधी ने बताया कि उसके गांव में करीब 8 लोग अवैध रूप से शराब बेचते हैं। 4 सितंबर को वह अपने भतीजे राजेंद्र लोधी के साथ जुझार लोधी की दुकान पर गया था।
पुलिस ने जुझार लोधी, दिनेश सिंह, सौरभ लोधी, गोविंद लोधी, मनोहर लोधी, लाइसेंसी यशवंत ठाकुर, मनीष लोधी, आशीष साहू, आकाश राय, रहीम खान, सत्यम, आशाराम, अरविंद, रोहित, माखन, अनिकेत गंधर्व, विशाल लोधी, मंगल रजक, विशाल लोधी और राजा सिंह के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
इधर विनायका थाने में लाइसेंसी ठेकेदार सिद्धार्थ कुशवाहा, राम सिंह लोधी, चंद्रभान राजपूत, अरविंद यादव, भगवान सिंह और मान सिंह अहिरवार समेत अन्य के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू की है।