सागर- पीड़ित परिवारों से मिलने पहुंचे उपमुख्य्मंत्री, संवेदनाएं की व्यक्त, बोले कड़ी सजा मिलेगी !

 

जहरीली शराब ने ऐसा तांडव मचाया की हाहाकार मच गया। जैसे-जैसे ये बात सामने आई की जहरीली शराब से लोगों की जान जा रही है वैसे-वैसे ही चिंताएं बढ़ती गई। सागर जिले के बंडा की इस घटना ने प्रदेश को झखझोर कर रख दिया। तमाम जनप्रतिनिधि के अलावा उप मुख्यमंत्री और सागर जिले के प्रभारी मंत्री राजेंद्र शुक्ल खुद बीती रात सागर पहुंच गए थे। सोमवार को वह बंडा के बमूरा भेड़ा गांव, नौराज और गूगराखुर्द गांव पहुंचे। जहां प्रभावित परिवारों से मुलाकात की। उपमुख्यमंत्री शुक्ल ने मृतकों के परिजनों से मिलकर अपनी संवेदनाएं व्यक्त कीं और उन्हें ढांढस बंधाया। उन्होंने पीड़ित परिवारों से घटना की जानकारी लेते हुए इस दुख की घड़ी में शासन-प्रशासन की ओर से हरसंभव सहयोग का भरोसा दिलाया।

इस दौरान बण्डा विधायक वीरेंद्र सिंह लम्बरदार, ग्रामीण जिलाध्यक्ष रानी कुशवाहा भी उनके साथ मौजूद रही। विधायक ने भी प्रभावित परिवारों से मुलाकात कर उनकी पीड़ा जानी और हर संभव मदद का आश्वासन दिया।

 

 

मंत्री राजेंद्र शुक्ल ने परिवारों के बीच पहुंचकर न सिर्फ पीड़ित परिवारों से मुलाकात की बल्कि उनेक बीच बैठकर बातचीत करते हुए उन्हें मदद का आश्वासन भी दिया।

बता दें की मंत्री राजेंद्र शुक्ल घटना की जानकारी लगने के बाद रविवार की देर रात सागर पहुंच गए थे। वह सबसे पहले बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज पहुंचे। जहां उन्होंने भर्ती मरीजों से उनके स्वास्थ्य को लेकर बातचीत की साथ ही डॉक्टरों को भी निर्देशित किया। इसके बाद बीएमसी कैम्पस में ही एक बैठक का आयोजन किया गया था। जिसमें मंत्री राजेंद्र शुक्ल ने जरूरी दिशा निर्देश दिये। इस बैठक में कलेक्टर-एसपी समेत बीएमसी के डीन और कई डॉक्टर भी मौजूद थे। वहीं सोमवार को सुबह के समय मंत्री राजेंद्र शुक्ल बमूरा भेड़ा गांव पहुंचे और जहरीली अवैध शराब से हताहत हुए लोगों के परिवारों से मुलाकात की।

 

 

जानकारी देते हुए प्रभारी मंत्री राजेंद्र शुक्ल ने कहा की सभी परिवार कष्ट दायक स्थिति में हैं। जो भी संभव होगा मदद की जाएगी, राहत राशि भी दी जायेगी। परिजनों का कहना है की जिन भी लोगों ने इस तरह से ये अवैध शराब पहुंचाई है उन्हें सजा मिले। मंत्री ने कहा की दस लोग गिरफ्तार हो चुके हैं वहीं जल्द ही वहां भी कार्यवाई की जायेगी जहां ये शराब बनाई जा रही थी। जो लोग भी इसमें शामिल हैं उन पर कड़ी कार्यवाई की जायेगी।

 

 


By - Sagar tv news
07-Sep-2026

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

बंडा जहरीली शराब कांड के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप! 39 पुलिसकर्मी लाइन अटैच, बड़े पैमाने पर तबादले
by sagar tv news , 21-Sep-2026
सागर में जहरीली शराब का कहर, 19 मौ तें, 112 मरीज भर्ती; 10 आरोपी गिरफ्तार | SAGAR TV NEWS |
by sagar tv news , 07-Sep-2026
Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.