Sagar- जहरी ली शराब से एक महिला समेत तीन और की गई जान, डेढ़ दर्जन पहुंचा आंकड़ा,बाकि का इलाज जारी
सागर जिले के बंडा थाना क्षेत्र से सामने आये मामले ने पूरे प्रदेश को दहला कर रख दिया। जहरीली शराब पीने से एक के बाद एक कई लोगों की दुखद जान चली गयी। अभी भी कई अस्पतालों में भर्ती हैं। वहीं अब एक चौंकाने वाली बात और भी सामने आई है। जिसमें जहरीली शराब पीने से सोमवार को इलाज के दौरान बीएमसी में एक महिला श्याम बाई ने भी दम तोड़ दिया। इसके अलावा दो अन्य लोगों की जान जाने की बात भी कही जा रही है जिनमें कृष्ण कुमार उर्फ़ बबलू लोधी, छापरी निवासी कैलाश अहिरवार शामिल हैं। महिला श्याम बाई भी छापरी निवासी है। इन तीन लोगों की जान जाने के बाद मृतकों की संख्या बढ़कर करीब डेढ़ दर्जन हो गयी है। हालांकि इस बात की पूर्ण रूप से पुष्टि होना बाकि है।
बताया जा रहा है की जहरीली शराब के सेवन से जहां कई लोगों की जान चली गयी। वहीं बड़ी संख्या में लोग अभी भी अस्पतालों में भर्ती हैं। बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज, जिला अस्पताल और बंडा अस्पताल में भी मरीजों का इलाज किया जा रहा है।
जानकारी के मुताबिक़ सोमवार को छापरी निवासी कैलाश अहिरवार, श्यामबाई अहिरवार और कृष्ण कुमार उर्फ़ बबलू लोधी की बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज में इलाज के दौरान जान चली गयी। जबकि छापरी के ही दर्जन भर लोग अभी भी अपना इलाज करा रहे हैं। मरीज लगातार डॉक्टरों की निगरानी में हैं। जान जाने का आंकड़ा लगातार बढ़ता जा रहा है। तमाम प्रशासनिक अधिकारी कर्मचारी डटे हुए हैं। फिलहाल इस बात की चिंता की जा रही है की जो मरीज भर्ती हैं उनको लेकर कोई दुखद खबर सामने न आये।------