लगातार दो दिन की बारिश ने बढ़ाई मुसीबत,कई इलाके कॉलोनियां जलमग्न, हाईवे पर थमी वाहनों की रफ़्तार
फिर एक बार लगातार होने वाली बारिश ने मुसीबत खड़ी कर दी है। लोगों की परेशानियां बढ़ गयी है। दो दिन जारी बारिश के बाद जलप्रलय देखना को मिला। एक तरफ जहां नदी नालों में जमकर उफान देखने को मिला तो नेशनल हाईवे पर पानी भरने से वाहनों की रफ़्तार थम गयी। कई इलाकों में जलभराव हुआ। तो स्थिति कुछ ऐसी बनी की डैम के चार गेट खोलने पड़े। आपको नज़र आने वाली ये तस्वीरें शिवपुरी जिले से सामने आई हैं।
वहीं इस दौरान लापरवाही भी देखने को मिली। दरअसल पुलिया पर पानी था लेकिन इसके बावजूद भी दो युएव्क जान जोखिम में डालकर उसे पार करते नज़र आ रहे हैं ऐसे में अगर पानी का बहाव तेज होता या फिर अचानक गति बढ़ जाती तो बड़ी घटना से भी इंकार नहीं किया जा सकता था।
जानकारी के मुताबिक शिवपुरी जिले में 2 दिन से हो रही बारिश की वजह से नदी नाले अपने शबाब पर नज़र आ रहे हैं। कई कॉलोनियां पानी से जलमग्न हो गई हैं l 2 दिन से हो रही लगातार बारिश के चलते आगरा-मुंबई राष्ट्रीय राजमार्ग पर पानी भर गया जिससे वाहनों की रफ्तार धीमी हो गई थीl वहीं मणि खेड़ा डैम का जल स्तर बढ़ने के कारण चार गेट खोल दिए गए l कोलारस और बदरवास इलाके में नदी नाले उफान पर हैं। लेकिन ऐसे में ग्रामीण अपनी जान जोखिम में डालकर नदी-नालों को पार करते नज़र आ रहे हैं l------