तेज रफ़्तार में जा रही कार हुई बेकाबू और पेड़ से जा टकराई, चार युवक नहीं बच सके, एक का इलाज जारी !

 

एक भीषण और दर्दनाक सड़क हादसे ने लोगों को दहला कर रख दिया। तेज रफ़्तार में दौड़ रही कार अनियंत्रित होकर एक पेड़ से जा टकराई। हादसे में चार युवकों की बुरी तरह से जान चली गयी। जबकि एक गंभीर घायल का इलाज जारी है। वहीं कार बुरी तरह से चरपट हो गयी। तस्वीरें देखकर ही अंदाज़ा लगाया जा सकता है की हादसा कितना भयावह होगा। घटना रायसेन जिले के नूरगंज थाना क्षेत्र के ओबेदुल्लागंज सलकनपुर रोड से सामने आई है। सामने आई तस्वीरें इतनी ज्यादा विचलित कर देने वाली हैं की उन्हें साफ दिखाया भी नहीं जा सकता। पीछे बैठे तीन युवक इस तरह फंसे हुए थे की उन्हें कड़ी मशक्कत के बाद बाहर निकाला जा सका। तीनों की मौके पर ही जान चली गयी थी। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंच गयी थी। डेड बॉडी को पीएम के लिए भेजा गया था।

 

 

बताया जा रहा है की रायसेन के ओबेदुल्लागंज सलकनपुर मार्ग पर दीवटिया गांव में पेट्रोल पंप के पास तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर पेड़ से जा टकराई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी की कार के परखच्चे उड़ गए। उसमें सवार युवक कार में ही बुरी तरह फंस गए थे। हादसे के बाद बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ जमा हो गयी थी। मंज़र काफी हैरान कर देने वाला था। सूचना मिलते ही नूरगंज थाना पुलिस मौके पर पहुंची और आसपास मौजूद लोगों की मदद से युवकों को बाहर निकाला गया। बताया गया की तीन युवकों ने मौके पर दम तोड़ दिया था। वहीं दो गंभीर घायल थे जिनमें एक की इलाज के दौरान जान चली गयी। तो एक गंभीर घायल को भोपाल रैफर किया गया। जिसका एम्स में इलाज जारी था।

 

 

हादसे में शुभम नागर, क्रिश नागर और कार चालक गौरव नागर की मौके पर ही जान गई। जबकि गंभीर रूप से घायल आशीष नागर ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। एक अन्य युवक की हालत गंभीर बताई जा रही है पुलिस ने मामले में जांच पड़ताल शुरू की है।

 

 


By - Sagar tv news
07-Sep-2026

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

बंडा जहरीली शराब कांड के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप! 39 पुलिसकर्मी लाइन अटैच, बड़े पैमाने पर तबादले
by sagar tv news , 21-Sep-2026
सागर में जहरीली शराब का कहर, 19 मौ तें, 112 मरीज भर्ती; 10 आरोपी गिरफ्तार | SAGAR TV NEWS |
by sagar tv news , 07-Sep-2026
Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.