सागर- एक तरफ बंडा में जहरीली शराब का तांडव, दूसरी तरफ संगठन ने पकड़वाई अवैध शराब, दावा वही शराब !

 

सागर जिले में जहरीली शराब कांड का आतंक देखने को मिला। ऐसा हाहाकार मचा की एक के बाद एक कई लोगों की जान चली गयी। कई लोग अभी भी ज़िंदगी की जंग लड़ रहे हैं। वहीं इसी बीच अब एक और बड़ी खबर सामने आई है जहां भगवती मानव कल्याण संगठन के लोगों ने सानौधा थाना क्षेत्र में घेराबंदी करते हुए बोलेरो वाहन से करीब आठ पेटी अवैध शराब पकड़वाई है। साथ ही एक युवक को भी पुलिस के हवाले किया गया है। जो शराब का परिवहन कर रहा था। आरोप है की ये वही अवैध शराब है जिससे बंडा क्षेत्र में कई लोगों ने दम तोड़ दिया। भैंसवाही गांव में संगठन के लोगों ने शराब को पकड़वाया। वहीं इसके अलावा संगठन के लोग जब अवैध शराब को पकड़ने पहुंचे तो मौके पर विवाद की स्थिति भी बन गयी थी।

 

जिसका वीडियो भी सामने आया है। हालांकि संगठन लोग भी पीछे नहीं हटे आखिरकार शराब को पकड़वाया। कुछ समय बाद मौके पर आबकारी पुलिस की टीम पहुंच गयी थी। जिनमें एसआई सियाराम चौधरी और मुख्य आरक्षक प्रमोद दुबे के अलावा अन्य टीम के सदस्य थे। बोलेरो चालक सुरेंद्र लोधी पास के ही रगोली गांव का निवासी है। फ़िलहाल टीम ने शराब को जब्त कर लिया है। आगे की कार्यवाई की जा रही है। पूछताछ की जा रही है की आखिर अवैध शराब को कहां से लाया जा रहा था और कहां ले जाया जा रहा था।

 

 

बताया जा रहा है की भगवती मानव कल्याण संगठन के लोगों को सूचना मिली थी। जिसके बाद संगठन के लोगों ने सानौधा थाना अंतर्गत भैंसवाही गांव पहुंचकर बोलेरो वाहन को घेराबंदी कर रोका। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गयी। टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल करते हुए चालक से पूछताछ की। टीम ने आठ पेटी शराब की जब्त की है। जिसमें अलग-अलग ब्रांड की शराब होने की बात सामने आई है।

 

 

संगठन के लोगों का आरोप है की एक तरफ बंडा में जहरीली शराब पीने के बाद इतने लोगों की जान चली गयी। लेकिन फिर भी इसी शराब का परिवहन किया जा रहा है। बताया गया की रगोली, खिरिया और भैंसवाही गांव में अवैध शराब की सप्लाई की जा रही थी। जिसके बाद इसे पकड़ा गया है।

 

 

आबकारी के एसआई सियाराम चौधरी ने बताया की भगवती मानव कल्याण संगठन के लोगों की सूचना के बाद मौके पर पहुंचे थे। चालक सुरेंद्र लोधी को हिरासत में लिया गया है।
वहीं ऐसी जानकारी सामने आई है की आगे की कार्यवाई सानौधा पुलिस द्वारा की जा रही है।

 

 


By - Sagar tv news
07-Sep-2026

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

बंडा जहरीली शराब कांड के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप! 39 पुलिसकर्मी लाइन अटैच, बड़े पैमाने पर तबादले
by sagar tv news , 21-Sep-2026
सागर में जहरीली शराब का कहर, 19 मौ तें, 112 मरीज भर्ती; 10 आरोपी गिरफ्तार | SAGAR TV NEWS |
by sagar tv news , 07-Sep-2026
Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.