गंदा है पर धंधा है ये, स्पा सेंटर में पुलिस की दबिश, 7 युवक 5 युवतियां सं दिग्ध हालत में मिले !
गंदा है पर धंधा है ये, जी हां स्पा सेंटरों में कुछ और ही काम किये जा रहे हैं। जब पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दबिश दी तो युवक-युवतियां संदिग्ध हालत में मिली। पुलिस ने सात युवकों और पांच युवतियों को अभिरक्षा में लिया था। वहीं स्पा की महिला मैनेजर को भी हिरासत में लिया। पुलिस का दावा है की सभी युवक-युवतियां संदिग्ध हालत में थे। कार्यवाई ग्वालियर जिले के यूनिवर्सिटी थाना क्षेत्र के गोविंदपुरी इलाके में की गयी। बताया गया की पुलिस द्वारा ऑपरेशन क्लीन शुरू किया गया है। जिसके तहत एक सैलून और स्पा सेंटर में छापा मारा गया।
बताया जा रहा है की ग्वालियर पुलिस द्वारा ऑपरेशन क्लीन के तहत शहर के लॉज, होटल, सैलून और स्पा सेंटरों पर छापामार कार्रवाई की जा रही है। इसी को ध्यान में रखते हुए रविवार शाम पुलिस ने पॉश इलाके गोविंदपुरी स्थित एलमेक्स सैलून एंड स्पा सेंटर पर छापा मारा। जहां टीम को सात युवक और पांच युवतियां मिली। जो संदिग्ध हाल में थे। सभी को अभिरक्षा में लेते हुए स्पा सेंटर की मैनेजर को भी हिरासत में लिया गया। सभी को थाने ले जाकर पूछताछ की गयी।
एसएसपी धर्मवीर सिंह के निर्देशन और एडिशनल एसपी सुजावल जग्गा के नेतृत्व में कार्यवाई की गई। टीम में डीएसपी महिला अपराध शाखा शिखा सोनी, महिला थाना प्रभारी रश्मि भदौरिया समेत अन्य पुलिस अधिकारी और जवान मौजूद रहे। पुलिस की माने तो संदिग्ध गतिविधियों की शिकायत और नियमित चेकिंग के आधार पर यह कार्रवाई की गई है। यहां बता दें की बीते दिन भी कंपू थाना क्षेत्र में पुलिस ने एक स्पा सेंटर में दबिश देकर कुछ युवक-युवतियों को अनैतिक हालत में पकड़ा था।
पुलिस अधिकारी का कहना है की आगे भी इस तरह की कार्यवाई जारी रहेगी।------