सास और दामाद बेच रहे थे अवैध शराब, घर में गुप्त चैंबर भी मिले,84 लीटर शराब जब्त, सास-दामाद पर केस
सास और दामाद मिलकर अवैध शराब का कारोबार कर रहे थे। वो भी कहीं और से नहीं बल्कि घर से ही ये सब किया जा रहा था। लेकिन जब पुलिस को सूचना मिली तो टीम ने दबिश दी। जहां चौंकाने वाली बात सामने आई। क्योंकि अवैध शराब को लोहे की अलमारी, फ्रिज और गुप्त चैंबरों में छिपाकर रखा गया था। पुलिस ने मौके से 6 पेटी देसी, 24 बीयर और 37 अंग्रेजी शराब की बोतलें जब्त की हैं। मुरैना जिले के कोतवाली पुलिस ने भंडाफोड़ किया है।
सास और दामाद पर मामला दर्ज हुआ है। बताया गया की शहर की पॉश कॉलोनियों में से एक संजय कॉलोनी में मकान में लंबे समय से अवैध शराब का कारोबार किया जा रहा था जिसका खुलासा हुआ। मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने पटी गली स्थित मकान में दबिश दी। जहां तलाशी के दौरान घर के अलग-अलग हिस्सों में छिपाकर रखी गई करीब 84 लीटर अवैध शराब मिली।
पुलिस को सूचना मिली थी की पटी गली में रहने वाली रजनी सिकरवार अपने घर से अवैध शराब बेच रही है। जिसके आधार पर पुलिस टीम ने मकान पर दबिश देकर तलाशी शुरू की। जिसमें लोहे की अलमारी में शराब की बोतले और फ्रिज में बीयर की बोतलें मिलीं। शराब छिपाने घर के फर्श और बालकनी में गुप्त चेंबर भी बनाए गए थे। पुलिस ने घर के अलग अलग स्थानों से देसी शराब की 6 पेटी, 24 बीयर और 37 बोतल अंग्रेजी शराब जब्त की हैं।
पूछताछ में 48 साल की रजनी सिकरवार ने बताया की उसका दामाद गोलू परमार अवैध शराब लेकर आता था। कोतवाली पुलिस ने रजनी और गोलू के खिलाफ आबकारी एक्ट के तहत मामला दर्ज किया। पुलिस के मुताबिक रजनी सिकरवार पहले भी अवैध शराब के मामले में पकड़ी जा चुकी है। पुलिस जांच कर रही है कि अवैध शराब कहां से लाई जाती थी। इस कारोबार से जुड़े अन्य लोगों की भूमिका क्या है।
------मुरैना से योगेश पाराशर की सागर टीवी न्यूज़।------