बारिश के बाद नदी के बीच बीमार को खाट पर लिटाकर ले गए अस्पताल, रास्ते में भरा है पानी !
आसमान से पानी बरस रहा है हालात भी चिंताजनक होते जा रहे हैं क्योंकि लगातार बारिश मुसीबत बनती जा रही है। पुल-पुलियें और रपटे पानी में डूब गए हैं। इसी बीच जो एक तस्वीर सामने आई वह हैरान करने वाली है क्योंकि बुजुर्ग की तबियत ख़राब होने के बाद उन्हें खाट पर लिटाकर उफनती नदी को पार करते हुए अस्पताल ले जाना पड़ा। क्योंकि बारिश में पानी भरने से ये रास्ता बंद हो जाता है। मामला शिवपुरी जिले के कोलारस क्षेत्र से सामने आया है। परिजनों ने वीडियो के माध्यम से केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया और विधायक महेंद्र यादव से पुलिया को ऊंचा करने की मांग की।
बताया जा रहा है की शिवपुरी जिले में लगातार बारिश का दौर जारी है। शहरी इलाका तो प्रभावित है ही, ग्रामीण क्षेत्रों में भी हालात चिंताजनक बने हुए हैं। कोलारस क्षेत्र के धंधेरा और डगपीपरी गांव के बीच बारिश के कारण कच्चा रास्ता और मौसमी नदी ग्रामीणों के लिए परेशानी का सबब बन गई हैं। बीते शनिवार को बंजारा बस्ती निवासी बुजुर्ग प्यारे लाल जाटव की तबीयत बिगड़ गई। रास्ते में पानी था ल;लेकिन अस्पताल जाना ज़रूरी था। जिसके बाद परिजनों को उन्हें खाट पर लादकर अस्पताल कुछ इस तरह ले जाना पड़ा। उफनती नदी को पार करते हुए उन्हें रन्नौद अस्पताल लेकर गए।
ग्रामीणों की माने तो बारिश के दिनों में यह रास्ता अक्सर बंद हो जाता है। जिससे लोगों को आवागमन और स्वास्थ्य संबंधी आपात स्थिति में परेशानी उठानी पड़ती है l
इस वीडियो के माध्यम से मरीज के परिजनों द्वारा केंद्रीय मंत्री सिंधिया और कोलारस विधायक महेंद्र सिंह यादव से पुलिया को ऊंचा करने की मांग करते देखा और सुना जा सकता है। परिजनों केमुताबिक सरपंच के अलावा जिम्मेदारों से गुहार लगा चुके हैं लेकिन समाधान अब तक नहीं हुआ। लिहाजा बारिश में परेशान होना पड़ता है।------