अवैध हथि यार फैक्ट्री का भंडा फोड़, दो आरोपियों से कट्टे और सामग्री बरामद, एमपी-यूपी कनेक्शन
अवैध हथियार बनाने वाली दो फैक्ट्रियों पर पुलिस ने ताबड़तोड़ छापामार कार्यवाई की है। मौके से बड़ी संख्या में देशी कट्टे, अधबने हथियार और निर्माण में इस्तेमाल होने वाले उपकरण बरामद किये गए हैं। साथ ही दो आरोपियों को भी गिरफ्तार किया है। बताया गया की छतरपुर जिले की लवकुशनगर थाना पुलिस ने अवैध हथियार निर्माण के खिलाफ बड़ी कार्यवाई की है। पुलिस ने दो अलग-अलग ठिकानों पर छापा मारा।
जिनमें एक कार्यवाई एमपी के किशनपुरा गांव और और दूसरी यूपी के खजुरिया पहरा में संचालित कथित अवैध हथियार निर्माण की फैक्ट्री पर की गयी। इस दौरान दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। जांच में सामने आया की इन जगहों पर अवैध तरीके से देशी हथियार तैयार किए जा रहे थे। पुलिस को 315 बोर और 12 बोर के देशी कट्टे, अधबने हथियार, हथियारों की नाल और इन्हे बनाने में इस्तेमाल होने वाले कई उपकरण बरामद हुए हैं। आरोपियों की पहचान जीतेंद्र उर्फ राजू राजपूत निवासी किशनपुरा और कामता प्रजापति निवासी महोबा, उत्तर प्रदेश के रूप में हुई। फ़िलहाल पुलिस ये पता लगाने में जुटी है की आरोपी कितने समय से अवैध हथियार बनाने के काम में शामिल थे। इनके नेटवर्क में और कितने लोग जुड़े हुए हैं।
बताया गया की शिकायत मिलने पर पुलिस ने दोनों जगहों पर कार्यवाई को अंजाम दिया है। जहां से हथियार बनाने का सामान बरामद किया है।
पुलिस पूछताछ में ये भी सामने आया की आरोपियों द्वारा तैयार किए गए अवैध हथियारों की मध्य प्रदेश और उत्तर प्रदेश के अलग-अलग इलाकों में बिक्री की जाती थी। लेकिन ये साफ नहीं है की इनकी सप्लाई कहां की जाती थी। पुलिस आरोपियों से पूछताछ में जुटी हुई है। पूरे नेटवर्क की जानकारी जुटाई जा रही है। इसके अलावा आरोपी जीतेंद्र उर्फ राजू राजपूत के खिलाफ पहले से अवैध शराब के दो मामले दर्ज बताए जा रहे हैं। पुलिस आगे की कार्यवाई में जुटी हुई है।------