बाढ़ से उफन रहा था रपटा, गर्भवती को खटिया पर ले गए अस्पताल, 40 लोगों को बाढ़ से बचाया

 

बारिश ऐसी बरसी की आफत खड़ी हो गयी। नदी-नालों में उफान बना रहा। कई इलाकों में बाढ़ जैसे हालात बन गए। इसी बीच एक गर्भवती महिला को प्रसव पीड़ा हुई। उसे किसी तरह अस्पताल ले जाना था लेकिन रपटा पानी से सराबोर था। तब खटिया पर लिटाकर महिला को रपटा पार कराया गया। लोगों ने बिना अपनी जान की परवाह किये उफनता हुआ रपटा खाट के सहारे पार किया।

 

तस्वीरें मुरैना जिले के सबलगढ़ के रामपुर क्षेत्र के जोंसिल गांव से सामने आई हैं। एक तरफ लोगों को जान का जोखिम उठाना पड़ा वहीं काबिल गांव में फंसे हुए 40 लोगों को सुरक्षित राहत कैंप पहुंचाया गया। खुद कलेक्टर बाढ़ के हालातों का जायजा लेने पहुंचे। 

 

मुरैना जिले में लगातार बारिश के बाद नदी-नाले उफान पर हैं तो कई गांवों में बाढ़ के हालात बने हुए हैं। आलम ये है की लोगों को जान जोखिम में डालनी पड़ रही है। इसी बीच जोसिंल का पुरा गांव से ये मामला सामने आया। जहां गर्भवती महिला को बाढ़ में डूबे रपटे से पार कराने ग्रामीणों ने खटिया का सहारा लिया। रपटे पर बह रहे पानी की तेज रफ्तार के बीच महिला को सुरक्षित निकाला। 

 

वहीं देवगढ़ थाना क्षेत्र के काबिल गांव में बाढ़ के पानी में फंसे करीब 40 लोगों को SDERF की टीम ने रेस्क्यू कर सुरक्षित बाहर निकाला। जिन्हे बाढ़ राहत कैंपों में पहुंचाया गया था। जहां उनके ठहरने और जरूरी सुविधाओं की व्यवस्था की गई थी। 

 

इसके अलावा कलेक्टर लोकेश कुमार जांगिड़ ने पहाड़गढ़ और कैलारस विकासखंड के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा किया। उन्होंने लीलहर का पुरा, रीझोनी, बिशनोरी और निमांस-जोनारा समेत प्रभावित गांवों में पहुंचकर ग्रामीणों से हालात की जानकारी ली। कलेक्टर ने बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का जायजा लेते हुए जरूरी निर्देश भी दिए। 

कलेक्टर ने कहा की सोन नदी का जलस्तर बढ़ने से गांवों में जलभराव और बाढ़ की स्थिति बनी है। अधिकारियों को निर्देशित किया की जलस्तर कम होते ही प्रभावित क्षेत्रों में सर्वे का काम तेजी से शुरू किया जाए। ताकि बाढ़ से हुए नुकसान का आंकलन कर प्रभावित लोगों को जरूरी सहायता उपलब्ध कराई जा सके। 

कलेक्टर ने बाढ़ राहत कैंपों का भी निरीक्षण किया और व्यवस्थाओं को देखते हुए जरूरी व्यवस्थाओं को लेकर निर्देशित किया। इस दौरान कई लोगों की मौजूदगी रही।

 

------मुरैना से योगेश पाराशर सागर टीवी न्यूज़।------

 

 


By - sagar tv news
08-Sep-2026

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

बंडा जहरीली शराब कांड के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप! 39 पुलिसकर्मी लाइन अटैच, बड़े पैमाने पर तबादले
by sagar tv news , 21-Sep-2026
सागर में जहरीली शराब का कहर, 19 मौ तें, 112 मरीज भर्ती; 10 आरोपी गिरफ्तार | SAGAR TV NEWS |
by sagar tv news , 07-Sep-2026
Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.