32 दिन कांटों से भरा सफर, भोलेनाथ का अनूठा भक्त, दंड प्रणाम कर पूरी की यात्रा, भक्ति देख हर कोई हैरान

 

कहते हैं की अगर मन में आस्था हो सच्ची श्रद्धा और निष्ठा हो तो कठिन काम भी आसान हो जाता है। इसी तरह के एक भक्त भी हैं। जिन्होंने 32 दिनों से कांटों से भरा सफर तय किया। उन्होंने अपनी पूरी यात्रा दंड प्रणाम करते हुए मत्था टेकते हुए पूरी की। जिसे जिसने भी देखा वह दंग रह गया। महाकाल की नगरी उज्जैन में इस अनूठे भक्त की चर्चा जमकर हो रही है। बिहार के बेगूसराय निवासी महादेव बाबा ने अपनी अनन्य भक्ति का परिचय देते हुए ओंकारेश्वर से उज्जैन तक की लंबी दूरी दंड प्रणाम करते हुए पूरी की है। बाबा बैजनाथ के परम भक्त महादेव बाबा ने महाकाल को सावन भादौ में जल अर्पित करने लगातार 32 दिनों तक जमीन पर लेटकर यह艱 कठिन सफर तय किया। 

 

इस अनोखी साधना का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है की बाबा एक किलोमीटर का फासला तय करने के लिए पांच सौ से ज्यादा बार दंड प्रणाम करते हैं। हर एक दंड के दौरान सात बार ॐ नमः शिवाय का जाप करते हैं। महाकाल को दंड प्रणाम अर्पित करने का उनका यह दूसरा मौका है। उन्होंने साल 2022 में भी ऐसा ही कारनामा किया था। इससे पहले वे हरिद्वार से दो बार पैदल जल लाने के अलावा गंगोत्री से जल उठाकर बैजनाथ, बासुकीनाथ, जगन्नाथपुरी और तिरुपति होते हुए रामेश्वरम तक की विशाल पदयात्रा भी कर चुके हैं। जिसमें उन्हें नौ महीने लगे थे।

 

कठिन तपस्या करने वाले परम भक्त महादेव बाबा कहते हैं की उनका पूरा शरीर ही भगवान को समर्पित है महादेव ही उनके जीवन के एकमात्र कर्ता-धर्ता हैं। बचपन से लेकर अब तक हर पूर्णिमा और सावन के हर सोमवार को डाक बम के रूप में जल चढ़ाने वाले महादेव बाबा जब उज्जैन पहुंचे, तो स्थानीय लोगों ने पलक-पावड़े बिछाकर उनका स्वागत किया। उनकी अनूठी भक्ति और निष्ठा भाव को देखकर हर कोई हैरान है।

 

------उज्जैन से संजय शर्मा सागर टीवी न्यूज़।------

 

 


By - sagar tv news
08-Sep-2026

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

बंडा जहरीली शराब कांड के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप! 39 पुलिसकर्मी लाइन अटैच, बड़े पैमाने पर तबादले
by sagar tv news , 21-Sep-2026
सागर में जहरीली शराब का कहर, 19 मौ तें, 112 मरीज भर्ती; 10 आरोपी गिरफ्तार | SAGAR TV NEWS |
by sagar tv news , 07-Sep-2026
Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.