दिल्ली में रहकर पढ़ाई कर रहा था 19 साल का छात्र, बिल्डिंग हादसे ने छीन लिया बेटा, परिजन हुए बेसुध
19 साल का एक छात्र घर से दूर रहकर पढ़ाई कर रहा था। परिवार बेफिक्र था, लेकिन एक दुखद घटना हुई और एक पल में सब बिखर गया। दिल्ली में हुए हादसे में कटनी जिले के रहने वाले अक्षत यादव की भी जान चली गयी। जब उसकी डेड बॉडी घर पहुंची तो माहौल गमगीन हो गया। परिजनों का बुरा हाल है। मातम पसरा हुआ है। परिजन चीख-चीख कर रो रहे थे। मंज़र बेहद भावुक कर देने वाला था।
दरअसल बीते दिनों दिल्ली के सत्य निकेतन में दर्दनाक बिल्डिंग हादसा हुआ था। जिसमें कटनी के 19 साल के छात्र अक्षत यादव समेत करीब 6 लोगों की जान चली गयी। उसकी डेड बॉडी कटनी पहुंची। वह दिल्ली में रहकर B.Com ऑनर्स की पढ़ाई कर रहा था। हादसे की खबर के बाद से ही परिवार में मातम पसरा हुआ था। मौके पर तहसीलदार नगर निगम डिप्टी कमिश्नर समेत पुलिस टीम मौजूद थी। छात्र के पिता ने बिल्डिंग के मालिक को दोषी ठहराया है। 19 साल के अक्षत यादव कटनी के दुबे कॉलोनी स्थित तुलसी नगर का रहने वाला था। वह दिल्ली में रहकर B.Com ऑनर्स की पढ़ाई कर रहा था। तभी सत्य निकेतन इलाके में हुए दर्दनाक बिल्डिंग हादसे में अक्षत की जान चली गई। खबर उसके घर तक आई तो खुशियां मातम में बदल गई। परिजन गहरे सदमे में हैं।
बता दें की दिल्ली के साउथ कैंपस स्थित सत्य निकेतन में बीते रविवार को करीब 40 साल पुरानी इमारत अचानक भरभराकर ढह गई थी। जिसकी चपेट में कटनी का रहने वाला अक्षत यादव भी शामिल था। उसे मलबे से निकालकर गंभीर हालत में अस्पताल पहुंचाया गया था। लेकिन बचाया नहीं जा सका। जैस ही ये खबर फैली तो दुबे कॉलोनी में मातम छा गया। घर पर रिश्तेदारों और पड़ोसियों की भीड़ जमा हो गई। जब मंगलवार को उसकी डेड बॉडी पहुंची तो परिजन बदहवास हो गए। उसकी अंतिम यात्रा में बड़ी संख्या में लोग पहुंचे।------