Sagar- पति पर पत्नी की हत्या का आरोप, मामूली बात बनी बड़ी कहासुनी और फिर !

 

सागर जिले के मालथौन से एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है। मालथौन के वार्ड नंबर 2 स्थित बड़े मोहल्ले में पति-पत्नी के बीच हुआ मामूली विवाद खूनी संघर्ष में बदल गया। आरोप है कि गुस्साए पति ने अपनी पत्नी पर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। हमले में महिला गंभीर रूप से घायल हो गई और उसकी मौत हो गई। घटना के बाद आरोपी पति मौके से फरार हो गया। पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। मालथौन के वार्ड नंबर 2 बड़े मोहल्ले में सोमवार शाम उस वक्त हड़कंप मच गया, जब पति-पत्नी के बीच विवाद के बाद महिला की हत्या कर दी गई।

 

 

 

 

प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक सोमवार शाम पति-पत्नी के बीच किसी मामूली बात को लेकर कहासुनी हुई थी। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि आरोप है कि पति ने कुल्हाड़ी से पत्नी पर हमला कर दिया। हमले में महिला बुरी तरह घायल हो गई और मौके पर ही उसकी मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही मालथौन थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने घटनास्थल पर रश्मि आदिवासी को मृत अवस्था में पाया। वहीं वारदात के बाद आरोपी पति मौके से फरार हो चुका था।

 

 

 

 

परिजनों के मुताबिक पति-पत्नी के बीच अक्सर विवाद होता था। सोमवार को भी किसी बात को लेकर दोनों के बीच झगड़ा हुआ और विवाद ने गंभीर रूप ले लिया। हालांकि हत्या के पीछे की वास्तविक वजह क्या थी, पुलिस इसकी जांच कर रही है। पुलिस ने महिला के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था। मंगलवार दोपहर करीब 12 बजे पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी होने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया।

 

 

 

इधर पुलिस ने आरोपी पति के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है। पुलिस की टीमें आरोपी की संभावित ठिकानों पर तलाश कर रही हैं। अब पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि विवाद की शुरुआत किस बात को लेकर हुई थी और वारदात के बाद आरोपी कहां फरार हुआ। मामूली विवाद के बाद हुई इस हत्या की वारदात ने पूरे इलाके को झकझोर दिया है। फिलहाल आरोपी पुलिस की गिरफ्त से बाहर है और पुलिस उसकी तलाश में जुटी है। आरोपी की गिरफ्तारी और जांच के बाद ही पूरे घटनाक्रम की तस्वीर साफ होगी।


By - sagar tv news
08-Sep-2026

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

बंडा जहरीली शराब कांड के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप! 39 पुलिसकर्मी लाइन अटैच, बड़े पैमाने पर तबादले
by sagar tv news , 21-Sep-2026
सागर में जहरीली शराब का कहर, 19 मौ तें, 112 मरीज भर्ती; 10 आरोपी गिरफ्तार | SAGAR TV NEWS |
by sagar tv news , 07-Sep-2026
Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.