तंत्र-मंत्र के नाम पर 3 लाख की ठगी, 3 हजार किमी पीछा कर जोधपुर से पकड़े 2 आरोपी | SAGAR TV NEWS |

 

अंधविश्वास का फायदा उठाकर महिला से करीब 3 लाख रुपए के सोने के आभूषण ठगने वाले दो आरोपियों को पुलिस ने राजस्थान के जोधपुर से गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने घर की बाधा दूर करने और तांत्रिक क्रिया से परेशानी खत्म करने का झांसा देकर पहले महिला से 2,100 रुपए लिए और फिर तांत्रिक क्रिया के नाम पर उसके सोने के गहने ले लिए। पुलिस ने 200 से ज्यादा CCTV कैमरों के फुटेज खंगाले और करीब 3 हजार किलोमीटर तक आरोपियों का पीछा कर उन्हें पकड़ा। आरोपियों की निशानदेही पर ठगी किए गए पूरे आभूषण भी बरामद कर लिए गए हैं। मामला एमपी के देवास के सिविल लाइन थाना क्षेत्र का है। त्रिलोक नगर निवासी गीता प्रजापत ने 30 अगस्त को पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी। महिला के मुताबिक आरोपियों ने घर की बाधा दूर करने और तांत्रिक क्रिया से परेशानी खत्म करने का भरोसा दिया था।

 

 

पहले आरोपियों ने महिला से 2,100 रुपए लिए। इसके बाद वे महिला के घर पहुंचे और तांत्रिक क्रिया करने के नाम पर उसके सोने के आभूषण ले लिए। आरोपियों ने गहनों को लाल कपड़े की पोटली में बांधा और अगले दिन क्रिया के बाद पोटली वापस करने की बात कही। महिला आरोपियों के बताए स्थान मिश्रीलाल नगर पहुंची, जहां कथित तौर पर तांत्रिक क्रिया की गई और लाल कपड़े में बंधी पोटली उसे वापस कर दी गई। लेकिन घर पहुंचकर महिला ने जैसे ही पोटली खोली, उसके होश उड़ गए। पोटली में सोने के गहने गायब थे। महिला जब वापस आरोपियों को तलाशने पहुंची तो उनके ठिकाने पर ताला लगा मिला। शिकायत के बाद सिविल लाइन पुलिस ने BNS की धारा 318(4) के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की।

 

 

पुलिस ने आरोपियों तक पहुंचने के लिए घटनास्थल और उनके संभावित रूट से जुड़े 200 से ज्यादा CCTV कैमरों की रिकॉर्डिंग खंगाली। तकनीकी साक्ष्यों और मुखबिरों की मदद से टीम अहमदाबाद पहुंची और फिर राजस्थान के पाली और जोधपुर तक आरोपियों की तलाश की। करीब 3 हजार किलोमीटर की तलाश के बाद पुलिस ने दोनों आरोपियों को पकड़ लिया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान प्रदीप जोशी, उम्र 36 वर्ष, और विनोद कुमार जोशी, उम्र 42 वर्ष, निवासी पीपाड़ शहर, जोधपुर के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर राजस्थान के पाली स्थित विनोद कुमार के घर से महिला के सोने के पूरे आभूषण बरामद कर लिए।

 

 

बरामद सामान में सोने के टॉप्स, कान की झुमकी, बड़ा मंगलसूत्र पेंडल, दो छोटे मंगलसूत्र पेंडल और 18 मोती शामिल हैं। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 3 मोबाइल फोन भी जब्त किए हैं। बरामद सामान की कुल कीमत करीब 3 लाख रुपए बताई गई है। देवास पुलिस की इस कार्रवाई में अंधविश्वास के नाम पर ठगी करने वाले आरोपियों तक पहुंचने के लिए तकनीकी जांच और करीब 3 हजार किलोमीटर की तलाश अहम रही। पुलिस अब आरोपियों से पूछताछ कर यह पता लगाने में जुटी है कि इस तरह की ठगी में उनका कोई बड़ा नेटवर्क भी शामिल है या नहीं।

 

 


By - Sagar tv news
08-Sep-2026

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

बंडा जहरीली शराब कांड के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप! 39 पुलिसकर्मी लाइन अटैच, बड़े पैमाने पर तबादले
by sagar tv news , 21-Sep-2026
सागर में जहरीली शराब का कहर, 19 मौ तें, 112 मरीज भर्ती; 10 आरोपी गिरफ्तार | SAGAR TV NEWS |
by sagar tv news , 07-Sep-2026
Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.