बैंक से एक लाख रुपये निकाले, दिनदहाड़े सब्जी खरीदते समय रूपये हुए पार, चीख-चीखकर रोने लगी महिला

 

 

चोर बदमाश कितने शातिर हैं इस बात का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है की बैंक से एक लाख रूपये निकालकर सब्जी खरीदने पहुंची महिला को चकमा देकर रूपये पार कर दिए गए। उसके लिए ये रकम काफी बड़ी थी। उसकी जमा पूँजी थी। जो चोरी होने पर वह सड़क पर दहाड़ें मारकर रोने लगी। मामला छतरपुर जिले के महाराजपुर थाना क्षेत्र से सामने आया है। जहां दिनदहाड़े एक लाख रूपये की चोरी की सनसनीखेज वारदात सामने आई। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और मामले को जांच में लिया।

 

 

बताया जा रहा है की महिला बैंक से पैसे निकालकर अपने भतीजे के साथ घर लौट रही थी। तभी होलिका पार्क के पास सब्जी खरीदने रुकी। इसी दौरान अज्ञात चोर ने कथित तौर पर महिला के थैले से एक लाख रुपये पार कर दिए। इस बात का पता चलते ही महिला फूट-फूटकर रोने लगी। जिससे मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गयी थी।

 

 

कुसमा के वार्ड नंबर 12 निवासी रामदेवी प्रजापति अपने भतीजे संतोष प्रजापति के साथ बैंक गई थी। वहां से उन्होंने एक लाख रुपये निकाले। जिसके बाद वह अपने भतीजे के साथ घर तरफ लौट रही थीं। लेकिन रास्ते में दोनों होलिका पार्क के पास सब्जी खरीदने रुक गए। तभी अज्ञात व्यक्ति ने उनके थैले में रखे रुपये पार कर दिए। सब्जी खरीदने के बाद जब उन्होंने अपना थैला देखा तो उसमें रखे पैसे गायब थे। जिससे उसके होश उड़ गए। आसपास काफी तलाश करने के बावजूद भी उसके रूपये नहीं मिले। जिससे मायूस होकर रामदेवी चीख-चीखकर रो पड़ी।

 


सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। लेकिन ये साफ़ नहीं हो पाया था की आखिर महिला के बैग से रूपये गए कहां। पैसे चुराए किसने। फ़िलहाल पुलिस जांच पड़ताल में जुटी हुई है। जिसके बाद ही खुलासा हो सकेगा।

 

 


By - Sagar tv news
08-Sep-2026

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

बंडा जहरीली शराब कांड के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप! 39 पुलिसकर्मी लाइन अटैच, बड़े पैमाने पर तबादले
by sagar tv news , 21-Sep-2026
सागर में जहरीली शराब का कहर, 19 मौ तें, 112 मरीज भर्ती; 10 आरोपी गिरफ्तार | SAGAR TV NEWS |
by sagar tv news , 07-Sep-2026
Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.