बाथरूम में कमोड के पास बैठा था दस फ़ीट लंबा अजगर, घर वालों के उड़े होश, फिर आया सर्प मित्र
ज़रा सोचिये की आप बाथरूम में गए हैं और वहां अचानक आपको एक विशाल सांप नज़र आये तो क्या करेंगे। ज़ाहिर सी बात है की होश फाख्ता हो जाएंगे। कुछ ऐसा ही एक परिवार के साथ भी हुआ। दरअसल परिवार के सदस्य बाथरूम का इस्तेमाल करने गए थे। लेकिन जो नज़ारा देखा उससे होश उड़ गए। कमोड के नजदीक एक भारी भरकम तकरीबन दस फ़ीट लंबा अजगर सांप बैठा हुआ था। जिससे चीख पुकार मच गयी।
घर वाले दंग रह गए। मामला सिवनी जिले के मोहगांव से सामने आया है। सूचना मिलने के बाद मौके पर सर्पमित्र पहुंचा और मशक्कत के बाद सफल रेस्क्यू करते हुए सांप को पकड़ लिया। जिसके बाद कहीं परिवार वालों ने राहत की सांस ली। बताया जा रहा है की अजगर की लंबाई तकरीबन दस फ़ीट तक होगी।
जानकारी के मुताबिक सिवनी के मोहगांव में कपड़े की दुकान का संचालन करने वाले ठाकुर परिवार में घर के सदस्य बाथरूम में पहुंचे तो उनकी नज़र अजगर पर पड़ी। लंबा सांप देखकर सभी के होश उड़ गए। वह कमोड के पास बैठा हु था। तुरंत ही दरवाजा बंद किया गया और सर्पमित्र को इस बात की सूचना दी गयी। जिसके बाद प्रवीण तिवारी मौके पर पहुंचे। उन्होंने सावधानी बरतते हुए कड़ी मशक्कत के बाद अजगर का सफल रेस्क्यू किया। तब क़हीं परिवार के लोगों ने राहत की सांस ली।
देखा जाए तो इस मौसम में अक्सर ही ऐसा देखने को मिलता है। जहां बारिश के दौरान सांप यहां-वहां पहुंच जाते हैं। अगर कहीं भी ऐसा कुछ दिखाई देता है तो तत्काल सर्पमित्र को सूचना देना चाहिए।