सागर शराब कांड पर राहुल गांधी का सरकार पर हमला, कहां है जवाबदेही ? | SAGAR TV NEWS |

 

सागर में जहरीली शराब से हुई मौतों के बाद अब इस मामले ने सियासी तूल पकड़ लिया है। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X के जरिए मध्यप्रदेश सरकार पर तीखा हमला बोला है। राहुल गांधी ने आरोप लगाया कि मध्यप्रदेश में शासन व्यवस्था और जवाबदेही का अभाव नजर आ रहा है। उन्होंने जहरीली शराब से हुई मौतों को लेकर सरकार से कई सवाल भी पूछे हैं। राहुल गांधी ने X पर लिखा कि मध्यप्रदेश में जहरीली शराब ने कई लोगों की जान ले ली और उनके परिवारों में मातम पसरा है। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि ऐसे हादसों के बाद कुछ गिरफ्तारियां होंगी, कुछ अधिकारियों को निलंबित किया जाएगा और जांच के आदेश दिए जाएंगे, लेकिन सवाल यह है कि हादसों की रोकथाम के लिए पहले से प्रभावी कदम क्यों नहीं उठाए जाते।

 

 

राहुल गांधी ने अपने पोस्ट में मध्यप्रदेश में सामने आए अन्य हादसों का भी जिक्र किया। उन्होंने इंदौर में दूषित पानी से हुई मौतों और पिछले साल जहरीली कफ सिरप से बच्चों की मौत के मामलों का हवाला देते हुए सरकार पर सवाल खड़े किए। उन्होंने लिखा—“दवा जहरीली, शराब जहरीली, पानी जहरीला।” राहुल गांधी ने आरोप लगाया कि नए कानून बनाए जाते हैं, लेकिन हादसे के बाद कार्रवाई तक मामला सीमित रह जाता है।

 

राहुल गांधी ने मध्यप्रदेश में लंबे समय से बीजेपी की सरकार होने का उल्लेख करते हुए पूछा कि आखिर जवाबदेही कहां है। उन्होंने सवाल उठाया कि लोगों की जान जाने के बाद होने वाली कार्रवाई ही कब तक व्यवस्था का हिस्सा बनी रहेगी। राहुल गांधी के इस बयान के बाद सागर शराबकांड को लेकर प्रदेश की सियासत और गरमाने के आसार हैं।

 

 

राहुल गांधी ने मांग की कि सागर में हुई मौतों की निष्पक्ष जांच हो और पूरे मामले की सच्चाई सामने लाई जाए। उन्होंने कहा कि कार्रवाई केवल छोटे कर्मचारियों तक सीमित नहीं रहनी चाहिए, बल्कि जांच में जिसकी भी लापरवाही या मिलीभगत सामने आए, उसकी जवाबदेही तय होनी चाहिए। सागर में जहरीली शराब से हुई मौतों के बाद जहां प्रशासनिक स्तर पर कार्रवाई जारी है, वहीं अब विपक्ष भी सरकार पर हमलावर है। राहुल गांधी के बयान ने इस पूरे मामले को एक बार फिर प्रदेश की सियासत के केंद्र में ला दिया है।

 

 


By - Sagar tv news
08-Sep-2026

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

बंडा जहरीली शराब कांड के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप! 39 पुलिसकर्मी लाइन अटैच, बड़े पैमाने पर तबादले
by sagar tv news , 21-Sep-2026
सागर में जहरीली शराब का कहर, 19 मौ तें, 112 मरीज भर्ती; 10 आरोपी गिरफ्तार | SAGAR TV NEWS |
by sagar tv news , 07-Sep-2026
Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.