Sagar - जहरीली शराब के आरोपियों के घर पर बुलडोजर चलाने की तैयारी, अब तक 32 परिवारों के चिराग बुझ गए

 

सागर जिले की बंडा विधानसभा में जहरीली शराब पीने की वजह से कई गांव में मातम पसर गया है प्रशासन ने अब तक 15 लोगों की मौत की पुष्टि की है जबकि 140 से ज्यादा लोगों का इलाज किया गया या किया जा रहा है वही सागर की मीडिया की बात की जाए तो दैनिक भास्कर अखबार के मुताबिक अब तक 30 मौत जहरीली शराब के पीने की वजह से हो चुकी है जबकि पत्रिका अखबार के अनुसार यह संख्या 32 पर पहुंच गई है

 

 

 

तो वही नवदुनिया अखबार ने जहरीली शराब के सेवन से 28 होना बताया है. जहरीली शराब मामले में पुलिस अब तक 34 लोगों पर नामजद मामला दर्ज कर चुकी है जिसमें लाइसेंसी ठेकेदार सिद्धार्थ कुशवाहा यशवंत ठाकुर के साथ ततरवारा सरपंच चंदू राजा का नाम भी शामिल है, पुलिस अब तक 16 लोगों को हिरासत में ले चुकी हैं जबकि मुख्य आरोपी मनीष लोधी अभी भी फरार चल रहा है.

 

 

 

 

बंडा ब्लॉक में अब तक कुल 13 लोगों की मौत हो चुकी है, जिसमें से सबसे ज्यादा 5 मौतें बमूरा मेड़ा गांव में हुई हैं। इसके अलावा छापरी गांव में 4, पाटन में 2 और चौका व दलपत्पुर में एक-एक व्यक्ति की मौत हुई है। इसी तरह शाहगढ़ ब्लॉक में अब तक कुल 16 लोगों की जान गई है। इसमें सबसे ज्यादा 5 मौतें गूगरा खुर्द गांव में हुई हैं। इसके अलावा नौराज में 4, धुरमार में 3 और पापेट, रवारा, बुढ़ना व खटौरा खुर्द में एक-एक व्यक्ति की मौत हुई है। वहीं मृतकों में एक व्यक्ति सानौधा थाना क्षेत्र के लिधौरा हाट का निवासी है।

 

 

 


जहरीली शराब परोसने वाले रैकेट से जुड़े आरोपियों के अवैध कब्जे राजस्व अमले ने मंगलवार को चिन्हित कर लिए हैं। बताया जा रहा है कि बंडा शहर से ततरवाय तक के बड़े अतिक्रमणों का नाप हो चुका है। एक साथ बुल्डोजर चलाने की तैयारी है। एसपी अनुराग सुजानिया और कलेक्टर प्रतिभा पाल ने बंडा पहुंचकर राजस्व विभाग की टीम द्वारा चिन्हित अवैध कब्जों की जानकारी ली। एडीएम अविनाश रावत, एडिशनल एसपी जयवीर सिंह भदौरिया व सागर एडिशनल एसपी नरेंद्र सोलंकी के साथ राजस्व अमला दल बल के साथ देर रात तक तैयारी में जुटा रहा।


By - sagar tv news
09-Sep-2026

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

बंडा जहरीली शराब कांड के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप! 39 पुलिसकर्मी लाइन अटैच, बड़े पैमाने पर तबादले
by sagar tv news , 21-Sep-2026
सागर में जहरीली शराब का कहर, 19 मौ तें, 112 मरीज भर्ती; 10 आरोपी गिरफ्तार | SAGAR TV NEWS |
by sagar tv news , 07-Sep-2026
Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.