Sagar - बहु के इलाज की बात पर आपस में उलझे,ससुराल और मायके वाले, समधी और दामाद की पिटाई ! आरोप

 

सागर जिले के खुरई थाना क्षेत्र में मायके और ससुराल पक्ष के लोगों में विवाद हो गया। आरोप है की युवक के ससुराल वालों ने उसके पिता और उसके साथ मारपीट कर दी। ये भी आरोप है की इस दौरान चाकूबाजी भी हुई। जिसमें पिता घायल हुए हैं। वहीं उन्हें बचाने पहुंचे बेटे की भी पिटाई की गयी। जिससे उसे चोटें आई हैं।

 

 

 

ये पूरी घटना अब्दुल कलाम वार्ड से सामने आई हैं। जहां बहु की तबियत को लेकर शुरू हुआ विवाद मारपीट तक पहुंच गया। आरोप है की चाकूबाजी में पिता-पुत्र घायल हुए हैं। जिन्हे इलाज के लिए अस्पताल लाया गया था। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंच गयी थी। फिलहाल मामले को जांच में लिया गया है।

 

 

 

 

बताया जा रहा है की खुरई के अब्दुल कलाम वार्ड में बहू की तबीयत खराब होने और उसका इलाज कराने की बात को लेकर अयुब खान और उसके समधी इरफान खान के बीच विवाद हो गया। आरोप है की घर पहुंचे इरफान खान ने अयूब खान को पकड़ लिया। जबकि परवेज खान ने चाकू से वार कर दिया। जिससे उन्हें बाईं आंख के नीचे गाल पर चोट आई है। पिता को बचाने पहुंचे बेटे मुस्तफा के साथ भी मारपीट की गई। जिससे उसे भी चोटें आई हैं। दोनों घायलों का अस्पताल में इलाज कराया गया। पुलिस ने अयुब की शिकायत पर इरफान खान और परवेज खान के खिलाफ अलग-अलग धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है। फिलहाल जांच की जा रही है।------


By - sagar tv news
09-Sep-2026

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

बंडा जहरीली शराब कांड के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप! 39 पुलिसकर्मी लाइन अटैच, बड़े पैमाने पर तबादले
by sagar tv news , 21-Sep-2026
सागर में जहरीली शराब का कहर, 19 मौ तें, 112 मरीज भर्ती; 10 आरोपी गिरफ्तार | SAGAR TV NEWS |
by sagar tv news , 07-Sep-2026
Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.