Sagar -जहरीली शराब मामले में सागर आ रहे CM मोहन यादव ले सकते हैं कोई बड़ा एक्शन,सरकारी महकमें हड़कंप
सागर जिले के बंडा में जहरीली शराब मामले में अब मुख्यमंत्री मोहन यादव भी आने वाले हैं चर्चा है कि वह बुधवार की शाम चार से पांच बजे तक प्रभावित क्षेत्र में पहुंच सकते हैं बता दें कि मुख्यमंत्री तीन दिन के विदेश यात्रा पर थी वहां से लौट कर दिल्ली पहुंचे हैं और दिल्ली से सागर आ रहे हैं चर्चा है कि मुख्यमंत्री बंडा विधानसभा के कुछ पीड़ित परिवारों के घर जा सकते हैं इसके अलावा बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज में भर्ती मरीज से भी मुलाकात कर उनका स्वास्थ्य हाल जानेंगे
मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव के सागर आने की खबर के बाद प्रशासन पूरी तरह से एक्टिव हो गया है और उनके आगमन की तैयारी भी की जाने लगी है
सागर जिले के बंडा विधानसभा क्षेत्र के तेरा गांव में जहरीली शराब पीने की वजह से अब तक 32 मौतें हो चुकी हैं जबकि 25 से ज्यादा गांव के डेढ़ सौ लोग प्रभावित हुए हैं इधर प्रशासन के द्वारा अब तक 15 मौत होने की पुष्टि की गई है आंकड़ों को लेकर सियासत गरमाई हुई हैं और प्रशासन की इस लापरवाही पर विपक्ष हमलावर है बीती श्म जहां राहुल गांधी ने ट्वीट कर सरकार पर निशाना साधा था तो वही बुधवार को दिग्विजय सिंह ने भी ट्वीट कर सरकार को घेरा है