सागर- अवैध शराब को लेकर महिलाओं का फूटा गुस्सा, बोली अवैध शराब बंद करो,सड़क पर किया प्रद र्शन !
सागर जिले के बंडा क्षेत्र में हुई दुखद शराब कांड की घटना के बाद अब लोग मुखर होने लगे हैं। अवैध शराब को लेकर एक तरफ कार्यवाई की बात कही जा रही है। वहीं दूसरी तरफ लोग सड़कों पर उतरकर शराब को बंद करने की मांग भी कर रहे हैं। अब गौरझामर थाना क्षेत्र के बरकोटी में महिलाओं का आक्रोश देखने को मिला। सड़कों पर उतरी महिलाओं ने शराब को बंद करने की मांग की है। इस दौरान ग्रामीण महिलाओं ने जमकर नारेबाजी भी की। साथ ही गौरझामर पुलिस पर कार्यवाई न किये जाने के आरोप भी लगाए। बताया गया की अवैध शराब से परिवार प्रभावित हो रहे हैं। घर बर्बाद हो रहे हैं समाज में वैमन्सयता फ़ैल रही है। इसलिए अवैध शराब की बिक्री बंद होनी चाहिए।
गौरझामर के बरकोटी में अवैध शराब बेचे जाने के आरोप लगाते हुए महिलाओं का गुस्सा फूट पड़ा। बड़ी संख्या में सड़क पर उतरी महिलाओं ने अवैध शराब की बिक्री बंद कराने की मांग को लेकर विरोध प्रदर्शन किया। महिलाओं का आरोप है कि गांव में लंबे समय से अस्पताल के सामने अवैध शराब की बिक्री खुलेआम जारी है। शिकायतों के बाद भी गौरझामर पुलिस ने अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की। महिलाओं ने प्रशासन और पुलिस से मामले में तत्काल कार्रवाई कर गांव में अवैध शराब की बिक्री पर रोक लगाने की मांग की है।
प्रदर्शन कारी महिलाओं के मुताबिक अवैध शराब की वजह से गांव का माहौल प्रभावित हो रहा है परिवारों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। आये दिन विवाद की स्थिति बनती है। जिसका असर सबन्हि लोगों पर पड़ता है। जल्द कार्रवाई न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी गई।