Sagar- बाइक से छोड़ने से मना करने पर उलझे दो पक्ष, पिता-पुत्र ने दो भाइयों को पीटा, एक को किया रैफर
सागर जिले के खुरई थाना क्षेत्र में बाइक से छोड़ने से मना करना एक दुकानदार को महंगा पड़ गया। इसी बात को लेकर विवाद हो गया। आरोप है की तू तड़ाक के बाद मारपीट हो गयी। जिसमें युवक पर कुल्हाड़ी से हमला किया गया। यही नहीं बीच करने पहुंचे उसके भाई के सिर पर भी पत्थर से हमला किया गया। इस घटना में दोनों घायल हुए हैं। जिनमें एक हालत गंभीर होने के चलते उसे बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज रैफर किया गया है। पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। बताया जा रहा है की ये घटनाक्रम खुरई के संत कंवरराम वार्ड से सामने आया है।
जानकारी के मुताबिक वार्ड में दीपेन्द्र गौर अपनी दुकान बंद कर घर जा रहा था। इसी दौरान राजाराम विश्वकर्मा और कृष्ण गोपाल विश्वकर्मा ने उससे सागर नाका तक बाइक से छोड़ने को कहा। लेकिन मना करने पर विवाद शुरू हो गया। आरोप है की गाली देने से रोकने पर राजाराम का पिता अजय विश्वकर्मा कुल्हाड़ी लेकर पहुंचा और दीपेन्द्र के सिर और गाल पर वार कर दिया। शोर सुनकर दीपेन्द्र का भाई योगेन्द्र बीच-बचाव करने पहुंचा तो उसके साथ भी मारपीट की गई। आरोप है कि राजाराम ने पत्थर से उसके सिर पर वार कर दिया। पुलिस ने अजय विश्वकर्मा, राजाराम और कृष्ण गोपाल के खिलाफ बीएनएस की अलग-अलग धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।------