जहरीली शराब कांड में पुलिस ने की अवैध शराब बनाने और सप्लाई करने वाले नेटवर्क पर कार्रवाई

 

सागर में जहरीली शराब से मौतों के मामले में पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है... अवैध शराब बनाने और उसकी सप्लाई करने वाले नेटवर्क पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने अब तक 16 आरोपियों को गिरफ्तार किया है... पुलिस के मुताबिक, नकली शराब तैयार कर उसे सागर गोल्ड के नाम से आसपास के गांवों में सप्लाई किया जा रहा था... मामले में शराब दुकान के लाइसेंसी से लेकर अवैध शराब बनाने और सप्लाई करने वालों तक पुलिस की जांच पहुंच गई है...

 

 

VO-1 सागर के बण्डा और विनायका थाना क्षेत्रों में अवैध शराब के दो अलग-अलग मामलों में पुलिस ने कुल 16 आरोपियों को गिरफ्तार किया है..पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से बड़ी मात्रा में अवैध और अमानक शराब के साथ शराब बनाने में इस्तेमाल होने वाली सामग्री भी बरामद की है...

 

 

VO-2 पुलिस के मुताबिक, बण्डा थाना क्षेत्र में दर्ज अपराध में 8 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है... वहीं विनायका थाना क्षेत्र के अपराध में भी 8 आरोपियों की गिरफ्तारी हुई है... जांच में सामने आया कि अवैध शराब तैयार करने के लिए स्प्रिट, खाली क्वार्टर, लेबल और दूसरी सामग्री का इस्तेमाल किया जा रहा था...
पुलिस की कार्रवाई में 164 सागर गोल्ड कंपनी और प्लेन मदिरा के खाली क्वार्टर, करीब 27 लीटर अमानक शराब, करीब 170 क्वार्टर के ढक्कन, 150 लेबल, शराब मापने का यंत्र, फेवीकाल, टेप, ब्लेड, चुंगी और गत्ते के कार्टून समेत कई सामान बरामद किए गए हैं... पुलिस के मुताबिक, नकली शराब को सागर गोल्ड के नाम से तैयार किया गया था... इसके बाद इसे बण्डा इलाके के नौराज, गूगरा, पाटन, छापरी और आसपास के गांवों में सेल्समैन के जरिए सप्लाई किया जा रहा था... जांच में अंतरराज्यीय शराब तस्करी से जुड़े लोगों के संपर्क की बात भी सामने आई है...

 

 


VO-5 - पुलिस ने मामले में आरोपियों के आपराधिक रिकॉर्ड की भी जानकारी दी है... पुलिस के अनुसार, कुछ आरोपियों के खिलाफ पहले से भी आबकारी और शराब तस्करी से जुड़े मामले दर्ज हैं... मामले की जांच अब इस बात पर भी केंद्रित है कि अवैध शराब के इस नेटवर्क में और कौन-कौन लोग शामिल हैं और जहरीली शराब की सप्लाई किन-किन इलाकों तक पहुंची थी... फिलहाल पुलिस ने 16 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है... अवैध शराब और निर्माण सामग्री जब्त की गई है... अब जांच के जरिए इस पूरे नेटवर्क से जुड़े दूसरे लोगों तक पहुंचने की कोशिश की जा रही है...

 

 


By - Sagar tv news
09-Sep-2026

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

बंडा जहरीली शराब कांड के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप! 39 पुलिसकर्मी लाइन अटैच, बड़े पैमाने पर तबादले
by sagar tv news , 21-Sep-2026
सागर में जहरीली शराब का कहर, 19 मौ तें, 112 मरीज भर्ती; 10 आरोपी गिरफ्तार | SAGAR TV NEWS |
by sagar tv news , 07-Sep-2026
Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.