सागर- थर्मल पावर प्लांट में नाईट ड्यूटी के दौरान बिगड़ी तबियत और गई जा न, फिर 5 घंटे रुका रहा पीएम
सागर जिले के बीना में स्थित अदानी थर्मल पावर प्लांट ने नाईट ड्यूटी कर रहे एक कर्मचारी की अचानक तबियत बिगड़ी और कुछ समय बाद उसकी जान चली गयी। जिसके बाद परिजनों ने लापरवाही समेत गंभीर आरोप लगाते हुए एक करोड़ रूपये मुआवजा और नौकरी की मांग की। लेकिन बहुत ज्यादा कोई सुनवाई न होने पर परिजनों ने पोस्टमार्टम तक रुकवा दिया। करीब पांच घंटे तक उन्होंने बॉडी को नहीं भेजा। उनका कहना था की जब तक उनकी मांग नहीं मानी जाती तब तक पीएम नहीं कराया जाएगा। हालांकि मौके पर पहुंचे प्रशासनिक अधिकारीयों की समझाइश के बाद मामला शांत हो सका।
बताया जा रहा है की 50 साल के कमल पवार बीते दिन सुबह करीब 4 बजे नाइट ड्यूटी के दौरान अचानक बीमार हो गए। परिजनों का आरोप है कि कंपनी की ओर से उन्हें तत्काल समुचित इलाज नहीं मिला और वे घर के लिए निकल गए। बीना अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। इसके बाद परिजन कंपनी प्रबंधन के खिलाफ आक्रोशित हो गए।
मुआवजे और नौकरी की मांग को लेकर करीब पांच घंटे तक पीएम रुका रहा। हालात बिगड़े तो परिजन बॉडी को प्लांट ले जाने की तैयारी करने लगे। लेकिन पुलिस ने उन्हें रोक दिया। बाद में प्रशासन की मौजूदगी में चर्चा हुई। जहां एक लाख रुपए खाते में ट्रांसफर करने, पत्नी को पेंशन और बेटे को नौकरी देने के आश्वासन के बाद पोस्टमार्टम कराया गया।