Sagar- आठ महीने पहले लव मैरिज, अब पत्नी को ससुराल वालों ने बनाया बंधक, पति बोला पत्नी को वापस बुला दो !

 

सागर जिले के रहने वाले एक युवक ने अपनी पसंद की युवती से प्रेम विवाह किया। इस रिश्ते से युवती के परिजन ख़फ़ा थे। क्योंकि दोनों आपस में रिश्तेदार है। लेकिन कुछ समय बाद दोनों पक्षों में सुलह हो गई। करीब आठ महीने तक सब कुछ ठीक ठाक ही था। लेकिन रक्षाबंधन के समय युवती को उसके परिवार के लोग साथ में ले गए जो अब वापिस नहीं भेज रहे हैं। युवक ने पत्नी को बंधक बनाये जाने का आरोप लगाया है। साथ ही उसे जान से मारने की धमकी भी दी जा रही है। पीड़ित महेंद्र लोधी मालथौन थाना क्षेत्र के बरोदिया कलां का रहने वाला है। जिसने एसपी कार्यालय में आवेदन देकर अपनी पत्नी को बंधक बनाये जाने का आरोप लगाया। साथ ही कहा की बीते एक सितंबर को दिए गए आवेदन पर कोई कार्यवाई नहीं हुई।

 

 

 

 

बरौदिया कलां निवासी महेन्द्र लोधी द्वारा की गई शिकायत के मुताबिक उसका परिवार की साधना लोधी निवासी सेमरा की बहन राजकुमारी से प्रेम संबंध था। दोनों ने 30 दिसंबर 2025 को अपनी मर्जी से आर्य समाज मंदिर सागर में शादी की। जिससे उसके ससुराल पक्ष के लोग नाराज थे। लेकिन कुछ समय बाद उनमें सुलह हो गयी थी। इसके बाद 23 अगस्त 2026 को साधना रक्षाबंधन का हवाला देकर उसकी पत्नी राजकुमारी को भाई रामराज के साथ अपने घर ले गई। विश्वास में आकर पति ने भी अपनी पत्नी राजकुमारी को उनके साथ भेज दिया।

 

 

 

 

लेकिन ससुराल पहुंचने के बाद पत्नी का मोबाइल बंद आने लगा। अगले दिन राजकुमारी ने अपने मामा के लड़के के मोबाइल से छिपकर फोन कर बताया की रास्ते में गढ़पहरा के पास अनिरुद्ध और शैलेन्द्र ने उसकी मांग धो दी, सिंदूर मिटा दिया, चूड़ियां तोड़ दीं और मोबाइल छीन लिया। घर ले जाकर मारपीट की साथ ही जान से मारने की धमकी दी जा रही है। महेंद्र का कहना है की उसने बीते एक सितंबर को शिकायत दी थी लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई। उसने फिर एक बार आवेदन देकर पत्नी को कराने की गुहार लगाई। साथ ही ससुराल वालों पर कार्यवाई की मांग की।------
फिलहाल मामले को जांच में लिया गया है।------


By - sagar tv news
10-Sep-2026

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

बंडा जहरीली शराब कांड के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप! 39 पुलिसकर्मी लाइन अटैच, बड़े पैमाने पर तबादले
by sagar tv news , 21-Sep-2026
सागर में जहरीली शराब का कहर, 19 मौ तें, 112 मरीज भर्ती; 10 आरोपी गिरफ्तार | SAGAR TV NEWS |
by sagar tv news , 07-Sep-2026
Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.