अचानक बस का स्टेयरिंग हुआ फेल और चारों पहिये हुए ऊपर, आठ यात्री पहुंचे अस्पताल
सवारियों को लेकर जा रही यात्री बस अचानक से अनियंत्रित होकर पलट गयी। जिससे मौके पर चीख पुकार मच गयी। बस में सवार करीब आठ लोगों को चोटें आई थी जिन्हे इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया। हादसा रायसेन जिले के देव नगर थाना क्षेत्र के देहगांव-नकतरा के पास से सामने आया है। इस दौरान बस के चारों पहिये ऊपर आ गए थे। जिससे बस के पलटने का अंदाज़ा लगाया जा सकता है।
बताया जा रहा है की बस गैरतगंज से रायसेन जा रही थी। तभी रास्ते में स्टेयरिंग फेल हो जाने से हादसा हो गया। बस के पलटने से अफरा-तफरी मच गयी। बताया गया की बस में करीब पंद्रह यात्री सवार थे। जिनमें से आठ यात्रियों को ज्यादा चोटें आई हैं। बाकी मामूली रूप से घायल हुए थे। सबसे बड़ी गनीमत की बात ये है की इतना बड़ा हादसा होने के बाद भी जनहानि नहीं हो पाई जो राहत की बात रही।
सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुँच गयी थी। वहीं हादसे के बाद बस के अंदर फंसे हुए लोगों को बाहर निकाला गया। इस दौरान आसपास के लोगों और राहगीरों ने मदद की। जिसके बाद घायलों को 108 एम्बुलेंस की मदद से तत्काल देहगांव अस्पताल और रायसेन जिला अस्पताल भेजा गया। डॉक्टरों ने सभी घायलों का इलाज किया।
जानकारी के मुताबिक हादसा बस के स्टेयरिंग फेल होने से बताया जा रहा है। जिससे पूरी बस सड़क किनारे पलट गयी। हादसे के बाद मौके पर बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ जमा हो गयी थी। गनीमत ये है की कोई जनहानि नहीं पाई। फ़िलहाल पुलिस ने इस पूरे मामले को जांच में लिया है।------