भाजपा जिलाध्यक्ष के लिए कलेक्टर ने छोड़ी कुर्सी, फिर पहुंचे चैम्बर में, लाइन में इंतजार करते रह गए लोग !
जनसुनवाई चल रही थी लोगों की समस्याओं की सुनवाई की जा रही थी। लेकिन अचानक कुछ ऐसा हुआ की लोग एक दूसरे के मुंह तांकते रह गए। सभी हैरान थे की आखिर हुआ क्या। लोग लाइनों में ही लगे रहे। दरअसल जैसे ही भाजपा जिलाध्यक्ष पहुंचे तो कलेक्टर साहब अपनी कुर्सी छोड़कर अपने चैम्बर में पहुंच गए। इस पूरे नाटकीय घटनाक्रम का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है ये नज़ारा एमपी के शिवपुरी जिले का है। जहां कलेक्ट्रेट में जनसुनवाई की जा रही थी। जिसके बाद कई तरह के सवाल किये जा रहे हैं। जिसमें पहला सवाल ये है की जनसुनवाई में आम और खास के बीच बड़ा अंतर है। तभी तो भाजपा जिलाध्यक्ष के पहुंचते ही कलेक्टर अपनी कुर्सी छोड़कर चले गए।
बताया जा रहा है की शिवपुरी कलेक्ट्रेट में जनसुनवाई आयोजित की गयी थी। इस दौरान आम और खास के बीच का अंतर साफ देखने को मिला। जनसुनवाई में अपनी समस्याएं लेकर पहुंचे आम लोग कतार में खड़े होकर कलेक्टर से मिलने का इंतजार कर रहे थे। लेकिन तभी अचानक भाजपा जिलाध्यक्ष जसवंत जाटव वहां पहुंचे। ऐसा माना जा रहा है कि भाजपा जिलाध्यक्ष भी किसी जनसमस्या से जुड़े मामले को लेकर जनसुनवाई में पहुंचे होंगे। उनके पहुंचते ही कलेक्टर अपनी कुर्सी छोड़कर उन्हें लेकर केबिन में चले गए। इस दौरान बाहर अपनी बारी का इंतजार कर रहे फरियादी इंतजार करते रह गए।
कुछ देर बाद कलेक्टर वापस जनसुनवाई में लौटे और लोगों की समस्याएं सुनना शुरू किया। इस पूरे घटनाक्रम के बाद कई तरह की बातें की जा रही हैं। क्या आम लोगों और ख़ास लोगों के लिए अलग-अलग व्यवस्थाएं हैं।------